विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आखिरी एपिसोड की आई झलक, मिहिर तुलसी के रियूनियन पर खत्म होगी कहानी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में तुलसी और मिहिर का मिलन होने वाला है. लेकिन यह रियूनियन शो के अलविदा कहने की ओर कदम है, जिसका प्रोमो सामने आ गया है.

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के आखिरी एपिसोड की आई झलक, मिहिर तुलसी के रियूनियन पर खत्म होगी कहानी
क्योंकि सास भी कभी बहू थी होगा ऑफ एयर, तुलसी मिहिर का होगा रियूनियन
Star Plus Instagram
नई दिल्ली:

स्टार प्लस का क्योंकि सास भी बहू थी वो सीरियल है, जिसका पहला सीजन 1,833 एपिसोड तक चला. वहीं मिहिर और तुलसी के रोल में अमर उपाध्याय और स्मृति ईरानी को घर घर में फेमस कर दिया. वहीं जब क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का ऐलान हुआ तो फैंस बेताब हो गए मिहिर और तुलसी को एक बार फिर से टीवी स्क्रीन पर देखने के लिए. लेकिन हाल ही में खबर सामने आई थी कि यह शो ऑफ एयर हो रहा है, जिसने फैंस को निराश कर दिया. लेकिन अब मेकर्स ने इस न्यूज को कंफर्म करते हुए क्योंकि सास भी कभी बहू थी के फाइन एपिसोड का प्रोमो शेयर कर दिया है, जिसमें आखिरकर मिहिर और तुलसी का मिलन होते हुए नजर आएगा. 

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 का फाइनल प्रोमो

स्टार प्लस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक प्रोमो शेयर किया गया है, जिसके कैप्शन में लिखा गया जिस पल का कर रहे थे इंतजार, आखिर आ गया है वो करीब, बरसों बाद होगा तुलसी और मिहिर का मिलन. देखिए क्योंकि सास भी बहू थी राज 10.30 बजे और कभी भी जियो हॉटस्टार पर. इस प्रोमो में दिखाया गया है कि 20 अक्टूबर रात साढे 10 बजे अंतिम अध्याय दिखाया जाएगा. 

यह भी पढ़ें | दूरदर्शन का 33 साल पुराना शो, जया बच्चन ने किया प्रोड्यूस, बॉलीवुड के 9 पॉपुलर चेहरों ने दिखाई परिवार की कहानी

मिहिर तुलसी के मिलन पर खत्म होगी कहानी

मिहिर और तुलसी से क्योंकि सास भी कभी बहू थी की कहानी शुरू हुई थी. लेकिन इसका अंत भी दोनों के मिलन से होगा, जो उस दौर की याद दिलाएगा, जिसे फैंस मिस कर रहे थे. प्रोमो में वही सीन को दोहराया गया है, जिसमें तुलसी हाथ में सिंदूर की थाली लिए जाती है और मिहिर से टकरा जाती है और दोनों के ऊपर सिंदूर गिर जाता है. इस एपिसोड को दशहरा पर दिखाया जाएगा, जिसके लिए फैंस एक्साइटेड तो हैं. लेकिन शो के खत्म होने के चलते दुखी भी हैं. 

फैंस ने दिया रिएक्शन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी के दूसरे सीजन के ऑफ एयर होने पर फैंस का रिएक्शन सामने आया है. एक यूजर ने प्रोमो देखने के बाद लिखा, हम इस रियूनियन को कैसे सेलिब्रेट करेंगे जब हमें पता है कि यह उनका अलविदा कहना है. दूसरे यूजर ने लिखा, 25 साल की लेगेसी और एक ब्यूटीफुल सीजन, जिसमें मिहिर तुलसी से फिर से प्यार हुआ. तीसरे यूजर ने लिखा, हैप्पी रियुनियन और एक हार्टब्रेकिंग गुडबाय. चौथे यूजर ने लिखा, इतनी जल्दी नहीं सोचा था ऑफ एयर हो जाएगा. पांचवे यूजर ने लिखा, प्लीज खत्म मत करिए. 

ये भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन के करियर की वो लकी फिल्म, लगातार फ्लॉप में बनीं वरदान, 6 के छह गाने बने सुपरहिट 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi  promo, Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi, Mihir Tulsi, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com