विज्ञापन

सलमान खान का भोजपुरी गाना, 36 साल पहले हुआ था रिलीज, भाई को बनाया सुपरस्टार एक्ट्रेस को दोबारा नहीं मिली शौहरत

36 साल पहले सलमान खान का एक भोजपुरी गाना रिलीज हुआ था. इस गाने को भोजपुरी इंडस्ट्री की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा ने अपनी आवाज से सजाया था. 1989 से आज तक ये गाना फिल्म लवर्स के दिलों में बसता है.

सलमान खान का भोजपुरी गाना, 36 साल पहले हुआ था रिलीज, भाई को बनाया सुपरस्टार एक्ट्रेस को दोबारा नहीं मिली शौहरत
सलमान खान का भोजपुरी गाना, 36 साल पहले हुआ था रिलीज
Social Media
नई दिल्ली:

सलमान खान का भोजपुरी गाना, ये सुनते ही आप सोच में पड़ गए होंगे कि आखिर सलमान खान ने भोजपुरी फिल्म में कब काम किया. ये भोजपुरी गाना कब रिलीज हुआ. चलिए आपको एक हिंट देते हैं. बतौर हीरो ये सलमान खान की पहली फिल्म थी. इस फिल्म में सलमान खान के साथ न्यू कमर एक्ट्रेस थी जिसने कुछ ही फिल्मों के बाद बॉलीवुड से विदा ले ली थी. ये फिल्म उस साल यानी कि 1989 की एक सक्सेसफुल फिल्म साबित हुई थी और सलमान खान के करियर की शानदार फिल्मों में से एक मानी जाती है. 

यहां हम सलमान खान और भाग्यश्री की फिल्म 'मैंने प्यार किया' की बात कर रहे हैं. यूं तो इस फिल्म के सभी गाने 'मैंने प्यार किया', 'कबूतर जा जा', 'दिल दीवाना बिन सजना' सभी हिट रहे थे लेकिन बॉलीवुड के टिपिकल हिंदी गानों से अलग इसमें एक भोजपुरी भाषा का गाना जोड़ा गया था. इस गाने में मासूम भाग्यश्री और चंचल सलमान खान की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया था. इस फिल्म ने सलमान खान और भाग्यश्री को रातोंरात स्टार बना दिया था. दबंग खान तो करियर की सीढ़ियां चढ़ते गए लेकिन भाग्यश्री को दोबारा ऐसी सक्सेस नहीं मिली. सलमान खान और भाग्यश्री का ये भोजपुरी गाना 'कहे तोसे सजना' था. इस गाने के बोल देव कोहली ने लिखे थे. राम लक्ष्मण ने इसे मीठे म्यूजिक के साथ कम्पोज किया और शारदा सिन्हा ने गाकर अमर कर दिया. शारदा भोजपुरी संगीत की दुनिया का एक बड़ा नाम हैं. उन्होंने कई क्लासिक गाने दिए खासतौर से छठ के मौके पर उनके गीत पर्व के माहौल में चार चांद लगा जाते हैं. 

शारदा सिन्हा का जादू इस फिल्म में भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोला और दूसरे सभी गानों की तरह इस गाने को भी खूब प्यार मिला. इस गाने में प्रेमिका अपने प्रेमी की सभी बलाएं अपने सिर लेने की बात करती हैं और हर एक शब्द के साथ पर उसी पर न्योछावर होती नजर है. वह कहती है मैं जग की कोई रीत नहीं जानती. बस तुझे मांग का सिंदूर मानती हूं, तू मेरी चूड़ी है और तू ही मेरी कलाई है, मैं चाहती हूं कि तेरी सभी बलाएं मेरे सिर हों.

सलमान खान के भोजपुरी गाने के लिरिक्स

कहे तोसे सजना ये तोहरी सजनिया
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां मैं 
मगन अपनि धुन में रहे मोरा सैंया
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां

बदरिया सी बरसूं घटा बन के छाऊं
बदरिया सी बरसूं बदरिया सी बरसूं
घटा बन के छाऊं
जिया तो ये चाहे तोहे अंग लगाउं
लाज निगोड़ी मोरी रोके है पइयां
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां

मैं जग की कोई रीत ना जानूं
मैं जग की कोई
हो मैं जग की कोई रीत ना जानूं
मांग का तोहे सिंदूर मानूं
तू ही चूड़ियां मोरी तू ही कलईयां
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां मैं 
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां

मोहे लगे प्यारे सभी रंग तिहारे
मोहे लागे प्यारे
हो मोहे लागे प्यारे सभी रंग तिहारे
दुख-सुख में हर पल रहूं संग पियारे
दरदवा को बांटे उमर लरकाइयां
हो पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां
काहे तोसे सजना ये तोसे सजनिया
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां
मैं पग पग लिए जाऊं तोहरी बलइयां
पग पग लिये जाऊं तोहरी बलइयां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maine Pyar Kiya, Hindi Songs, Trending, Bollywood, Entertainment News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com