साइरस साहूकार और शेनाज़ ट्रेजरी भारत की अविश्वसनीय कहानियों को लेकर लौट आए हैं. नेशनल ज्योग्राफिक 'इट हैपन्स ओनली इन इंडिया' का नया सीज़न शुरू हो रहा है. भारत विविध संस्कृति और विरासत की भूमि है. आश्चर्यजनक कहानियों से भरे इस देश के बारे में बहुत कुछ ऐसा है, जो लोगों को नहीं पता है. नेशनल ज्योग्राफिक के नए सीजन - 'इट हैपन्स ओनली इन इंडिया' वापस आ गया है. साइरस साहूकार और शेनाज ट्रेजरी कई क्षेत्रों में भारत की आकर्षक और समृद्ध कहानियों को पेश करेंगे. 15 जनवरी को रात 8 बजे शुरू होने वाले इस शो में प्राचीन भारत के रहस्यों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, प्रकृति और बेहतरीन शिल्प कौशल की दुनिया से नवाचारों के बारे में मनोरंजक, अपरंपरागत कहानियां सामने आएंगी.
शो की होस्ट शेनाज ट्रेजरी ने कहा, इस शो में देश की खूबसूरती को दिखाया जाएगा. हमारे देश में ऐसा बहुत कुछ है, जो लोगों को नहीं पता. बहुत कुछ ऐसा है जो बेहद खास है. शो में कश्मीर की खूबसूरती से लेकर, तमिलनाडु के ऐसे गांव के बारे में दिखाया जाएगा, जहां से बिजली प्रोवाइड की जाती है. वहीं प्रधानमंत्री म्यूजियम को भी दिखाया जाएगा. यह सीरीज दर्शकों को भारत के कुछ सबसे चमत्कारिक स्थानों, स्थानीय व्यंजनों, आश्चर्यजनक मेगास्ट्रक्चर और कला रूपों जैसे पीएम संग्रहालय, गतका - एक पारंपरिक मार्शल आर्ट फॉर्म, फ्लोटिंग पोस्ट ऑफिस, पंबन ब्रिज, वाज़वान, हानले ऑब्जर्वेटरी, कथकली आदि से परिचित कराएगी.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
यह सीरीज 10 पार्ट्स में होगी. सीरीज प्रतिभाशाली लोगों की प्रेरक कहानियों को भी पेश करेगी. जैसे - मैंगोमैन ऑफ इंडिया, प्लॉगमैन ऑफ इंडिया और मुंब्रा गर्ल्स व अन्य. प्रत्येक कहानी दर्शकों को भारत की संस्कृति और समृद्ध विरासत के करीब लाने का वादा करती है, उनमें अपनी मातृभूमि के लिए गहरा प्रेम पैदा करती है. शेनाज ने कहा, इट्स हैपन्स ओनली इन इंडिया बेहद लोकप्रिय सीरीज में से एक है. शो के लिए दर्शकों के प्यार को देखते हुए हम हम अपने देश के सभी कोनों से एकदम नई कहानियां ला रहे हैं. सभी अपने तरीके से अनूठी और खास हैं.
शेनाज ने कहा, “मैं मुझे ट्रेवल बेहद पसंद है. मुझे दुनिया भर में नई संस्कृतियों और स्थानों की खोज करना पसंद रहा है. मैं नेशनल ज्योग्राफिक पर इस शो को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं