बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके पति जहीर इकबाल की जोड़ी अक्सर चर्चा में रहती है. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब पसंद किए जाते हैं. अब इस कपल ने अपने करियर में एक नया कदम उठाया है. सोनाक्षी और जहीर को ब्यूटी और वेलनेस ब्रांड DrVeda के स्किनकेयर और हेयरकेयर पोर्टफोलियो का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. इस नई जिम्मेदारी के साथ दोनों अब फिल्मों के अलावा ब्रांड प्रमोशन की दुनिया में भी साथ नजर आएंगे. इस साझेदारी के तहत दोनों कलाकार ब्रांड के प्रमोशनल कैंपेन का हिस्सा बनेंगे.
सोनाक्षी-जहीर की जोड़ी पर रहेंगी नजरें
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही दोनों की जोड़ी सुर्खियों में रही है. दोनों एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं. अब DrVeda के साथ उनकी यह नई साझेदारी भी चर्चा का विषय बन गई है. इस कैंपेन को क्रिएटिव कंटेंट एजेंसी और प्रोडक्शन हाउस स्टोरी बेकर्स तैयार कर रहा है. इसके तहत सोनाक्षी और जहीर अलग-अलग मार्केटिंग प्लेटफॉर्म पर ब्रांड का प्रचार करते नजर आएंगे.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

फिल्मों के अलावा ब्रांड प्रमोशन में भी सक्रिय हैं सितारे
बॉलीवुड सितारों के लिए ब्रांड एंडोर्समेंट कमाई और दर्शकों से जुड़ने का एक अहम जरिया बन चुका है. कई कलाकार फिल्मों के साथ-साथ फैशन, ब्यूटी और लाइफस्टाइल से जुड़े ब्रांड्स का चेहरा भी बनते हैं. सोनाक्षी और जहीर का डॉक्टर वेदा से जुड़ना भी इसी कड़ी का हिस्सा है. इस साझेदारी के जरिए दोनों कलाकार ब्रांड के स्किनकेयर और हेयरकेयर प्रोडक्ट्स को प्रमोट करेंगे.
क्या है DrVeda की योजना?
DrVeda स्किनकेयर और हेयरकेयर से जुड़े उत्पादों पर काम करता है. ब्रांड का फोकस त्वचा और बालों की रोजमर्रा की समस्याओं को ध्यान में रखकर उत्पाद तैयार करने पर है. वहीं, सोनाक्षी और जहीर के साथ जुड़कर कंपनी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचना चाहती है. अब देखना होगा कि इस नए कैंपेन में दोनों की जोड़ी दर्शकों को किस अंदाज में नजर आती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं