विज्ञापन

एक तस्वीर से वायरल हुईं रिया आहिर अब पहुंचीं 'बिग बॉस 20' के दरवाजे पर, लेकिन सलमान खान का नया दांव

छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 20 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सलमान खान से जुड़े इस शो को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं.

एक तस्वीर से वायरल हुईं रिया आहिर अब पहुंचीं 'बिग बॉस 20' के दरवाजे पर, लेकिन सलमान खान का नया दांव
एक तस्वीर से वायरल हुईं रिया आहिर अब पहुंचीं 'बिग बॉस 20' के दरवाजे पर
NDTV

छोटे पर्दे का रियलिटी शो बिग बॉस 20 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. सलमान खान से जुड़े इस शो को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं.  बिग बॉस 20 का प्रीमियर 6 सितंबर को होने वाला है. इस सीजन में सलमान खान ने एक बार फिर ‘फैंस का फैसला' का कॉन्सेप्ट लाया है. जिसके जरिए उन्होंने शो का इंतजार कर रहे दर्शकों को बड़ा अपडेट दिया है. शो के मेकर्स ने बिग बॉस 20 से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है. दर्शक रिया आहिर और लव गिल में से किसी एक को वोट देकर घर में जगह दिला सकते हैं. जिसको ज्यादा वोट मिलेंगे, वही आधिकारिक कंटेस्टेंट के रूप में बिग बॉस हाउस में एंट्री करेगा.

एक तस्वीर से हुई मशहूर

रिया आहिर 27 साल की मॉडल हैं. जुलाई में मुंबई के शिवाजी पार्क में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान वे वायरल हो गई थीं. नीट पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में पुलिस वैन में प्रदर्शनकारियों को ले जाते समय रिया ने वैन के आगे खड़े होकर रास्ता रोका था. बारिश में फैली बांहों वाली उनकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब चर्चित हुई. रिया खुद को छात्र आंदोलन का चेहरा नहीं बतातीं. उनका कहना है कि वे सिर्फ उन बच्चों की मदद करना चाहती थीं जिन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया जा रहा था.

लव गिल की एंट्री

रिया इंस्टाग्राम पर करीब 3.24 लाख फॉलोअर्स रखती हैं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो किए हैं. हाल ही में ‘दिलबारा' गाने में भी नजर आईं. वे उद्यमी भी हैं और रियासत नाम का लक्जरी हैंडक्राफ्टेड ब्रांड चलाती हैं, जो भारतीय कारीगरों के साथ काम करता है. दूसरी तरफ बिग बॉस 20 के घर में लव गिल पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस हैं. 

6 लाख फॉलोअर्स

टीवी शो ‘तू पतंग मैं डोर' में उनकी भूमिका लोकप्रिय रही. उन्होंने हेटर्स, शक्कर पारे, वेखी जा छेड़ी ना, फरलो और हांजी कौन? जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया है. उनके इंस्टाग्राम पर करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं. आपको बता दें कि पिछले सीजन के शुरू होने से पहले भी फैंस का फैसला हुआ था. तब मृदुल तिवारी को वोट मिले और वे प्रीमियर में घर में गए. शहबाज बाद में वाइल्ड कार्ड के रूप में आए थे. इस बार भी वोटिंग जियोहॉटस्टार ऐप पर हो रही है. 

ये भी पढ़ें; 8 एपिसोड, IMDB रेटिंग 7, Netflix की इस सीरीज को देख अकेले में लगेगा डर, एक मोबाइल ऐप पूरी कर देता है हर इच्छा लेकिन बदले में मांगता है जान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Bigg Boss 20 Announcement, Bigg Boss 20 Coming Soon, Riya Ahir, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com