विज्ञापन

30 साल पुराना रोमांटिक गाना, रेखा और अक्षय की केमिस्ट्री ने जीता दिल, सालों बाद सामने आया असली सिंगर का नाम

'परी हूं मैं' फेम सिंगर सुनीता राव ने फिल्म खिलाड़ियों के खिलाड़ी के एक फेमस गाने को गाया, लेकिन उनको इस गाने के लिए क्रेडिट काफी समय बाद मिला. रेखा और अक्षय कुमार पर फिल्माए गए इस गाने को उस दौर में लोगों ने बेहद पसंद किया था.

30 साल पुराना रोमांटिक गाना, रेखा और अक्षय की केमिस्ट्री ने जीता दिल, सालों बाद सामने आया असली सिंगर का नाम
90s का आइकॉनिक सॉन्ग, गलत क्रेडिट की वजह से छिपा रहा असली नाम
YouTube
नई दिल्ली:

'परी हूं मैं' जैसे हिट गाना देने वाली गायिका सुनीता राव ने मंगलवार को प्लेबैक हिट 'इन द नाइट, नो कंट्रोल' को याद किया. साथ ही, उन्होंने इसके पीछे की दिलचस्प कहानी भी बताई. अभिनेत्री और भारतीय पॉप गायिका सुनीता राव ने इंस्टाग्राम पर 1996 में आई उमेश मेहरा द्वारा निर्देशित फिल्म के रेखा और अक्षय के गाने का म्यूजिक वीडियो शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने बताया कि यह गाना कई सालों तक गलती से किसी और सिंगर के नाम से क्रेडिट दिया गया था, बाद में उनके नाम से सही किया गया. सुनीता राव ने लिखा, "मेरे बॉलीवुड प्लेबैक इतिहास का एक हॉट हिस्सा."

उन्होंने आगे लिखा, "फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' का गाना 'इन द नाइट, नो कंट्रोल' 90 के दशक में मेरे हिट गानों में से एक था लेकिन गलती से इसका क्रेडिट किसी और सिंगर को दिया गया था."

उन्होंने बताया कि यह गाना उस समय ट्रेंड में था. सुनीता राव ने लिखा, "रेखा और अक्षय कुमार पर फिल्माया गया यह गाना टिप्स ने रिलीज किया था, जिसमें उस दौर के बेहतरीन कंपोजर अनु मलिक थे. उस समय दोनों एक्टर्स की केमिस्ट्री ने स्क्रीन पर धमाल मचा दिया था."

यह भी पढ़ें | बॉलीवुड गीत पहेली: लता मंगेशकर- उदित नारायण के 'चक धूम धूम' गाने में कितनी बार आए थे चक और धूम शब्द?

सिंगर ने लिखा, "शर्ली सिंह और उनकी एमआरएम म्यूजिक राइट्स कंपनी की कड़ी मेहनत से यह गलती सुधारी गई और अब क्रेडिट लाइन में मेरा नाम सही तरीके से लिखा गया है!! शाबाश और धन्यवाद! यूट्यूब पर यह गाना देखें, यह काफी मजेदार है."

खिलाड़ियों के खिलाड़ी' में रवीना टंडन और पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूएफ (अब डब्ल्यूडब्ल्यूई) रेसलर्स ब्रायन एडम्स (क्रश) और ब्रायन ली (द अंडरटेकर) भी थे. यह फिल्म 1996 की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी.

फिल्म की कहानी अक्षय के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने गुमशुदा भाई की तलाश में माया नाम की एक गैंगस्टर के गैंग से जुड़ जाता है. उसका भरोसा जीतने के लिए उसे अपनी शारीरिक ताकत साबित करनी होती है और एक रेसलिंग मैच में अपने प्रतिद्वंद्वी को हराना होता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anu Malik Songs, Akshay Kumar Rekha Songs, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com