बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के रनरअप रहे राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इन दिनों गर्लफ्रेंड दिशा परमार (Disha Parmar) संग शादी को लेकर चर्चाओं में हैं. आए दिन दोनों की तस्वीरें या वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं. अब राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) का फिर से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो दिशा परमार (Disha Parmar) के हाथों में हाथ डालकर मंडप की तरफ बढ़ते दिखाई दे रहे हैं. दोनों का यह दूल्हा-दुल्हन अवतार देख फैन्स काफी हैरान हो रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों की शादी तो नहीं हो गई.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है. वीडियो में अली गोनी (Aly Goni) और जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) भी नजर आ रहे हैं. राहुल वैद्य इस दौरान क्रीम कलर की शेरवानी पहने नजर आ रहे हैं तो दिशा परमार पिंक कलर के लहंगे में बहुत खूबसूरत नजर आ रही हैं. फैन्स का ये भी कहना है कि शायद यह वीडियो दोनों के अपकमिंग सॉन्ग का भी हो सकता है.
बता दें कि बिग बॉस के बाद राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) की पॉपुलैरिटी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. इसी शो में उन्होंने दिशा परमार (Disha Parmar) के लिए अपनी फीलिंग्स बताई थी और नेशनल टेलीविजन पर सबके सामने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया था. दोनों ने साल 2019 में रिलीज हुई एलबम 'याद तेरी' में साथ काम किया है. सिर्फ इतना ही नहीं राहुल को सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल सीजन 1 में भाग लेने के लिए जाना जाता है, जहां वह सेकेंड रनर-अप थे. इसके साथ-साथ वो 'जो जीता वही सुपर स्टार' और 'संगीत का महामुकाबला' जैसे टीवी शो में भी भाग ले चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं