विज्ञापन

Rahul Vaidya और Disha Parmar के 9 करोड़ के घर की इनसाइड तस्वीरें, समुद्र का शानदार नजारा, स्विमिंग पूल और मंदिर भी

राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) के घर पहुंची फराह खान ने उनके खूबसूरत घर को दिखाया, जो एक सी-फेसिंग बेहद ही खूबसूरत पेंटहाउस है. टैरेस पर बना गार्डेन और स्विमिंग पूल के साथ वहां से 360 डिग्री मुंबई व्यू के साथ ये लग्जरी अपार्टमेंट चर्चा मे है.

Rahul Vaidya और Disha Parmar के 9 करोड़ के घर की इनसाइड तस्वीरें, समुद्र का शानदार नजारा, स्विमिंग पूल और मंदिर भी
बेहद खूबसूरत है Rahul Vaidya और Disha Parmar का घर
नई दिल्ली:

मार्च 2026 में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) और दिशा परमार (Disha Parmar) ने अपने नए घर में हुए गृह प्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं. इन तस्वीरों को फैंस ने खूब पसंद किया और उन्हें उनके नए घर की एक झलक भी मिली. हालांकि, हाल ही में दोनों ने फराह खान को अपने घर बुलाया और Food With Farah के नए एपिसोड में पहली बार अपने सपनों के आशियाने का पूरा टूर करवाया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल ने यह सी-फेसिंग अपार्टमेंट करीब 9 करोड़ रुपये में खरीदा था.

राहुल और दिशा के 9 करोड़ के सी-फेसिंग घर की झलक

घर का मेन डोर और बाहरी हिस्सा खूबसूरत लकड़ी के पैनलों से सजाया गया है, जो इसे शानदार और लग्जरी लुक देता है. घर में एंटर करते ही लिविंग रूम की दीवार पर बना खास वॉलपेपर ध्यान खींचता है. इसमें मोर, केले के पेड़, गाय और बछड़े के साथ राजस्थानी आर्ट की झलक दिखाई देती है. लिविंग रूम के दोनों ओर ऐसे रास्ते हैं जो बेडरूम, किचन और मंदिर तक जाते हैं. कमरे में सी-ग्रीन रंग के दो बड़े सोफे एल-शेप में लगे हैं. इनके साथ दो बेज रंग की  कुर्सियां भी रखी गई हैं. बीच में मार्बल टॉप वाली कॉफी टेबल रखी गई है.

सोफों के सामने एक बड़ी टीवी लगी हुई है, जिसके नीचे स्टोरेज यूनिट बनाई गई है. लिविंग एरिया और डाइनिंग स्पेस को ओपन लेआउट में डिजाइन किया गया है. डाइनिंग एरिया में काले रंग की डाइनिंग टेबल और बेज रंग की कुर्सियां हैं, जो पूरे इंटीरियर के साथ परफेक्ट मैच करती है.

बालकनी से दिखता है अरेबियन सी का शानदार नजारा

राहुल ने फराह खान को अपनी बालकनी भी दिखाई, जहां से सी लिंक और अरेबियन सी का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है. इस नजारे को देखकर फराह भी काफी इम्प्रेस हुई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि राहुल ने मिडिल क्लास से शुरुआत की और अब मुंबई के बांद्रा में इतना शानदार घर बनाया है, जिसके लिए राहुल ने बहुत लंबा सफर तय किया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बालकनी की सबसे खास बात वहां लगा झूला है, जहां बैठकर शाम को चाय पीते हुए खूबसूरत व्यू के मजे ले सकते हैं. घर के एक कॉरिडोर को फोटो गैलरी में बदल दिया गया है, जहां राहुल और दिशा ने अपनी शादी, माता-पिता और बेटी की फोटोज लगाई गई हैं.

घर का मंदिर और मॉडर्न किचन

घर का फर्श भी अलग-अलग हिस्सों में अलग डिजाइन के साथ बनाया गया है. लिविंग रूम में बेज रंग की टाइल्स हैं, जबकि कॉरिडोर और बालकनी में बेज और ब्लैक रंग का कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है, जो घर की खूबसूरती बढ़ाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

घर के टूर के दौरान राहुल और दिशा ने अपना सफेद रंग का मंदिर भी दिखाया, जिसके पीछे फूलों की हल्की डिजाइन वाला वॉलपेपर लगा है. इसके बाद उन्होंने अपनी मॉडर्न किचन दिखाई, जिसमें भूरे रंग का काउंटरटॉप और ग्रे रंग की कैबिनेट्स हैं.

ये भी पढ़ें: Indigo Flight Cancellation: इंडिगो फ्लाइट रद्द होने पर सिंगर राहुल वैद्य लगा 4.2 लाख रुपये का फटका, निया शर्मा को भी हुआ नुकसान

Latest and Breaking News on NDTV

टैरेस गार्डन और स्विमिंग पूल बना घर की सबसे खास जगह

राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी मॉड्यूलर किचन में महाराष्ट्रीयन डिश मटकी ची बनाने के बाद फराह खान को अपने घर की छत दिखाई. उनके सी-फेसिंग मुंबई पेंटहाउस की सबसे बड़ी खासियत उसका टैरेस और स्विमिंग पूल है. टैरेस पर हरी घास बिछी हुई है, साथ ही डेकोरेशन के लिए कुछ पौधे और बड़े-बड़े पत्थर रखे गए हैं. दूसरी तरफ एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है. टैरेस देखकर फराह खान ने कहा, "वाह, यह तो मेरे टैरेस जैसा है. राहुल ने बताया कि यहां से मुंबई का 360 डिग्री व्यू दिखाई देता है, एयरपोर्ट, ताज लैंड्स एंड, बैंडस्टैंड, वर्ली और पूरा घाटकोपर भी देख सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV 
Latest and Breaking News on NDTV

राहुल और दिशा ने सुनाई अपनी लव स्टोरी

फराह खाने के व्लॉग के दौरान राहुल वैद्य और दिशा परमार ने अपनी लव स्टोरी के बारे में भी बात की. राहुल ने बिग बॉस 14 के दौरान दिशा को प्रपोज करने का किस्सा याद करते हुए कहा, "हम पहले से ही रिलेशनशिप में थे और हमने कभी प्रपोजल के बारे में बात नहीं की थी. लेकिन बिग बॉस के घर में आपको हर चीज को लेकर एक अलग नजरिया मिलता है. इसलिए मैंने सोचा कि दिशा के जन्मदिन पर उन्हें प्रपोज कर दूं. मैंने अपनी टी-शर्ट पर लिपस्टिक से मैसेज लिखकर उन्हें अपने दिल की बात बताई."

इस पर दिशा ने कहा, "मुझे इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. मैं बहुत ज्यादा हैरान थी और साथ ही बेहद खुश भी." हर एपिसोड की तरह इस बार भी Food With Farah का एंड स्वादिष्ट खाने और गिफ्ट एक्सचेंज के साथ हुआ.

ये वीडियो देखें: बेटी के साथ एयरपोर्ट पर दिखे राहुल और दिशा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Farah Khan, Bollywood, Disha Parmar, Rahul Vaidya, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com