टीवी की इच्छाधारी नागिन के किरदार से लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy ) बॉलीवुड में भी धूम मचा चुकी हैं. मौनी रॉय सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव हैं और समय-समय पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. मौनी रॉय अपने इस वीडियो में करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) की फिल्म 'एजेंट विनोद' का 'राब्ता' सॉन्ग गाती हुई नजर आ रही हैं. मौनी रॉय इस वीडियो (Mouni Roy Video) में विदेश में हैं और नाव की सवारी कर रही हैं. वह इस हसीन मौके का लुत्फ लेने के लिए गाना गा रही हैं, और समय गुजार रही हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
मौनी रॉय (Mouni Roy) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, 'मैं दया भाव में भरोसा रखती हूं. शरारत में भी. गायन में भी, विशेष रूप से जब गाने की जरूरत न हो...' इस वीडियो पर खूब कमेंट आए हैं. 'नागिन' सीरियल में उनकी को-स्टार रह चुकी अदा खान ने भी इस वीडियो पर कमेंट किया है, और लिखा है 'वाउ. इस वीडियो को थोड़ी ही दे में साढ़े तीन लाख से ज्यादा बार तक देखा जा चुका है.
बता दें कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने अक्षय कुमार के साथ 'गोल्ड' फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी. इसके बाद 2019 में उनकी फिल्म 'मेड इन चाइना' और 'रोमियो अकबर वाल्टर' रिलीज हुई थी. एक्ट्रेस मौनी रॉय 'ब्रह्मास्त्र' और 'मुगल' में भी नजर आएंगी. फिल्मों में कदम रखने से पहले मौनी रॉय ने टीवी की दुनिया में भी अपने किरदार से खूब सुर्खियां बटोरी थीं. चाहे 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' हो या 'देवों के देव महादेव', हर सीरियल में मौनी रॉय ने अपना किरदार बखूबी निभाया था. इसके अलावा एक्ट्रेस ने 'नागिन' में भी अपने किरदार से खूब धमाल मचाया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं