सावन के मौसम में हर ओर हरियाली देख ऐसा लगता है मानो कुदरत ने हरी चादर ओढ़ ली हो. सावन का असर सितारों पर भी नजर आने लगा है. वे भी अपनी आउटिंग की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे हैं. लेकिन भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) ने अलग ही अंदाज में सावन का वेलकम किया है. मोनालिसा ने जो अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं, उन्हें देखकर तो यही लग रहा है कि एक्ट्रेस को सावन का मौसम कुछ ज्यादा ही पसंद है. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि 'Give Them A Reason To Stare (उन्हें घूरने की वजह दे दो)' कैप्शन के साथ मोनालिसा (Monalisa Photos) की कुछ खूबसूरत तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं.
मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) ने साड़ी में शेयर कीं फोटोज
अपनी ग्लैमरस अदाओं से फैन्स का दिल जीत लेने वालीं भोजपुरी अदाकारा मोनालिसा (Monalisa In Saree) ने अपने ट्रेडिशनल अवतार में इंस्टाग्राम अकाउंट से तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वे हरे रंग की साड़ी, हरे रंग की चूड़ियां, हरे रंग का नेकलेस और हरे रंग की बिंदी लगाएं बेहद खूबसूरत नजर आ रही है. इन फोटोज के साथ मोनालिसा (Monalisa Video) ने जो कैप्शन दिया है वो उनके लुक के साथ परफेक्ट जा रहा है. मोनालिसा की फैन फॉलोइंग कितनी जबरदस्त है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पोस्ट करने के एक घंटे के अंदर ही 40 हजार से ज्यादा फैन्स ने उनकी तस्वीरों को लाइक किया है. वहीं रश्मि देसाई ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'आजकल आप क्या कर रही हैं'.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
टीवी सीरियल में नजर आ रही हैं मोनालिसा
अपने दिलकश अंदाज से फैन्स का दिल लुटने वालीं मोनालिसा (Monalisa Video) इन दिनों टीवी सीरियल 'नमक इश्क का' में नेगेटिव किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. इससे पहले मोनालिसा बिग बॉस 10, नच बलिए 8 में नजर आ चुकी हैं. वे सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन फॉलोवर्स है, जो बताते हैं कि फैन्स के बीच उनकी पॉपुलैरिटी कितनी तगड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं