भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी एक जूलरी शोरूम के उद्घाटन में शामिल होने बिहार शरीफ पहुंची थीं लेकिन यहां उन्हें देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई. हालात इस कदर खराब हो गए कि लोगों ने काजल की गाड़ी पर हमला ही बोल दिया. भारी भीड़ जमा होने से हालात कंट्रोल से बाहर थे. अब एक्ट्रेस के वहां से निकलने के वीडियो ऑनलाइन वायरल हो रहे हैं, जिनमें दिख रहा है कि जब सिक्योरिटी उन्हें वहां से ले जाने की कोशिश कर रही थी तो भीड़ उनकी कार के पीछे भाग रही थी.
काजल के निकलने का वीडियो वायरल होने और फैंस की चिंता जाहिर करने के बाद, काजल ने इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो शेयर किया. इसमें उन्होंने बताया कि वह सही सलामत वहां से निकल आईं और अब सुरक्षित हैं. उन्होंने अपने चाहने वालों के प्यार के लिए उनका शुक्रिया अदा किया और आगे भी ऐसे ही सपोर्ट की उम्मीद जताई. खबरों के मुताबिक, उनकी इस विजिट के दौरान हालात काफी अफरा-तफरी वाले हो गए थे. भीड़ ने उन्हें एक झलक देखने की कोशिश में उनकी कार का शीशा तोड़ दिया और खिड़की को नुकसान पहुंचाया.
जैसे-जैसे भीड़ बढ़ती गई, शोरूम के मालिक ने काजल को चुपचाप वहां से निकलने में मदद की. उन्हें ड्राइवर वाली तरफ के गेट से बाहर निकाला गया, जिसके बाद गाड़ी तेजी से वहां से निकल गई. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने कहा कि ऑर्गेनाइजर्स ने इस इवेंट के लिए जरूरी प्रशासनिक मंजूरी नहीं ली थी और उन्हें नोटिस भेजा जाएगा. हालांकि, शोरूम के मालिक ने इस दावे को गलत बताया. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को एक पत्र के जरिए इवेंट के बारे में जानकारी दी गई थी और मंजूरी के लिए 17 सितंबर को ही आवेदन जमा कर दिया गया था.
कौन हैं काजल राघवानी?
काजल राघवानी एक जानी-मानी भोजपुरी एक्ट्रेस हैं जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था. काजल ने अपने करियर की शुरुआत एक गुजराती फिल्म से की थी और 2013 में भोजपुरी फिल्म 'रिहाई' से डेब्यू किया था. तब से काजल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. काजल ने 50 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है, जिनमें 'पटना से पाकिस्तान', 'मेहंदी लगा के रखना', 'भोजपुरिया राजा' और 'संघर्ष' शामिल हैं. रियलिटी शो की बात करें तो 'भोजपुरी बवाल' में हिस्सा लेने के बाद, वह अब 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगी. यह शो 26 सितंबर, 2026 को प्रीमियर होगा. इसे आप दोपहर 12 बजे प्राइम वीडियो और MX प्लेयर एंड्रॉयड ऐप देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें: Mirzapur The Movie Box Office Collection: हर तरफ छाए काली भैया कमाई, 300 करोड़ पार, विदेशों में बनाया ये रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं