जोधा अकबर के एक्टर रजत टोकस टीवी इंडस्ट्री में एक बड़ा नाम रहे हैं. रजत टोकस ने पृथ्वीराज चौहान और जोधा अकबर जैसे सुपरहिट शो किए हैं. हालांकि अब रजत टोकस एक्टिंग में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं, लेकिन उनके फैन्स उन्हें आज भी याद करते हैं. रजत टोकस ने अपने दमदार अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया. उन्होंने जो भी किरदार निभाए, उन पर खूब जंचे. रजत टोकस के फैन्स अब भी उन्हें पर्दे पर देखने को बेताब नजर आते हैं. अगर आप भी रजत टोकस के फैन हैं और काफी दिनों से उनकी कुछ खैर खबर नहीं मिली तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए रजत टोकस की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें लेकर आए हैं.
कुछ समय पहले रजत टोकस ने अपनी एक फोटो इंस्टा हैंडल पर शेयर की है, जो फैन्स द्वारा खूब पसंद की जा रही है. इस तस्वीर में रजत का लुक हैरान कर देने वाला है. रजत के चेहरे पर दाढ़ी मूंछ देखकर फैन्स उन्हें पहचान नहीं पा रहे हैं. लेकिन उनकी मासूम सी स्माइल अब भी लोगों को उनका दीवाना बना रही है. इस फोटो में रजत नीले रंग की स्वेटशर्ट में दिखाई दे रहे हैं. इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कोई कैप्शन नहीं दिया है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
रजत की फोटो को देखने के बाद फैन्स ने ताबड़तोड़ रिएक्शन दिए हैं. एक यूजर ने फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'टचवुड स्माइल को नजर ना लगे'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'आप वापस एक्टिंग में कब आएंगे. फैन्स आपको मिस कर रहे हैं'. वहीं एक अन्य ने लिखा है, 'सर कैसे हैं आप'. बता दें रजत टोकस ने साल 2015 में अपनों लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सृष्टि नैयर से शादी कर ली थी, जिनके साथ वे खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं