विज्ञापन

उदित नारायण की आवाज से सजा था 20 साल पुराने पॉपुलर सीरियल का गाना, रजत टोकस की एक्टिंग ने लगाया था चार चांद

उदित नारायण ने बॉलीवुड पर राज करने के बाद टीवी पर अपना हिट गाना दिया था, जिसमें 15 साल के रजत टोकस ने अपनी एक्टिंग से फैंस का दिल जीता.  

उदित नारायण की आवाज से सजा था 20 साल पुराने पॉपुलर सीरियल का गाना, रजत टोकस की एक्टिंग ने लगाया था चार चांद
टीवी की शान बनी थी उदित नारायण की आवाज
नई दिल्ली:

उदित नारायण बॉलीवुड के उन सिंगर्स में से हैं, जिन्होंने 90 के दशक के गानों को अपनी खूबसूरत आवाज से उस दौर को और भी लाजवाब बना दिया. वहीं 90 के बाद 2000 के दशक में भी उदित नारायण की आवाज ने अपना जादू कायम रखा. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उदित नारायण ने टीवी सीरियल में भी गाना गाया है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे बचपन की यादें कहते हुए नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि इस सीरियल में रजत टोकस लीड रोल में नजर आए थे और 20 साल पहले टीवी पर अपनी बादशाहत कायम की थी. 

उदित नारायण की आवाज और रजत टोकस की एक्टिंग  

हम बात कर रहे हैं 2006 में आए सीरियल धरती का वीर योद्धा पृथ्वीराज चौहान सीरियल की, जिसमें उदित नारायण ने सुन रे मेघा गाना गाया था. वहीं इसे रजत टोकस पर फिल्माया गया था, जो उस समय केवल 15 साल की थे. 

ये भी पढ़ें- 39 साल पुरानी देवर-भाभी की जोड़ी की ब्लॉकबस्टर फिल्म के 7 गाने, सातों ही सुपरहिट, कविता कृष्णमूर्ति और किशोर कुमार की आवाज में सदाबहार

गाने के बोल थे- 

सुन रे मेघा राही गगन के
जा तू मेरे प्रेम दूत मन के
चम चम चमके चांदनी
तारा छाई रात महल में
फिर भी अंधेरा रे
के डाला यहां बिरहा ने डेरा रे

पृथ्वीराज के रोल में छाए रजत टोकस

रजत टोकस टीवी के जाने माने एक्टर हैं, जिन्होंने 2006 में यंग पृथ्वीराज चौहान की भूमिका निभाई थी. यह 382 एपिसोड के सीरियल उस समय का सबसे महंगा सीरियल कहलाता है, जिसका संगीत रवींद्र जैन ने दिया था. शो में रजत टोकल से अलावा वयस्क पृथ्वीराज की भूमिका में अनस राशिद नजर आए थे. जबकि संयोगिता के रोल में मुग्धा चापेकर ने फैंस का दिल जीता था. 

उदित नारायण का बॉलीवुड के जाने माने सिंगर बनने का सफर

1 दिसंबर 1955 में नेपाल में जन्में उदित नारायण ने 1980 में फिल्म उन्नीस बीस से मोहम्मद रफी के साथ डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने किशोर कुमार के साथ भी गाया. 1988 में उनका कयामत से कयामत तक फिल्म का गाना पापा कहते हैं से उन्हें पहली बार पॉपुलैरिटी हासिल हुई. इसके बाद उन्होंने सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार के लिए गाने गाकर 90 के दशक में अपना नाम बनाया. वहीं 90s में दिल फिल्म का “मुझे नींद न आए”, जो जीता वही सिकंदर का “पहला नशा” और डर फिल्म का “जादू तेरी नजर” जैसे गाने पॉपुलर हुए. वहीं 2000 के दशक में लगान, , गदर, स्वदेश, वीर-जारा और कोई मिल गया जैसी फिल्मों के लिए हिट गाने गाए. 

ये भी पढ़ें- सोनू निगम का वो गाना, जो 24 साल पहले बना टीवी की शान, पॉपुलर सीरियल में आवाज ने बनाया सुपरहिट

ये Video भी देखें: Kissing Controversy के बाद Udit Narayan फिर से विवादों में, जानिए इस बार क्या हुआ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udit Narayan, Rajat Tokas, Dharti Ka Veer Yodha Prithviraj Chauhan, TV Songs Of 2000, Tv News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com