बिग बॉस ओटीटी 2 ने दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और अब बिग बॉस 17 की बारी है, जिसे जल्द ही ऑनएयर किया जाएगा. यूट्यूबर एल्विश यादव के बिग बॉस ओटीटी जीतने और शो में यूट्यूबर्स की पॉपुलैरिटी की वजह से बिग बॉस 17 में भी कई नामी यूट्यूबर्स को लाने की चर्चा हो रही है. इसमें एक नाम जो कंफर्म हो चुका है, वो है हर्ष बेनिवाल. जी हां, हर्ष ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बिग बॉस का लोगो लगाया था, जिसके बाद इस बात को कंफर्म माना जा रहा है कि वह इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं.
इस फिल्म में आए थे नजर
हर्ष एक बेहद पॉपुलर यूट्यूबर हैं, जिनके फॉलोवर्स लाखों की संख्या में हैं, जो उनके कॉमेडी टाइमिंग के कायल है. हर्ष एक कमाल के एक्टर भी हैं, वेब सीरीज कैंपस डायरीज (Campus Diaries) में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया. इसके पहले उन्हें करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 में भी देखा जा चुका है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं हर्ष
रिपोर्ट्स के अनुसार हर्ष बेनीवाल की कुल संपत्ति लगभग 3 मिलियन डॉलर होने का अनुमान है, जो भारतीय रुपये में 25 करोड़ के बराबर है. उनकी मंथली इनकम 15 लाख के आस-पास है. हर्ष ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए करोड़ों की कमाई की है. 2015 में उन्होंने अपना चैनल शुरू किया था, जहां अब उनके 15 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं और 1.7 बिलियन से अधिक व्यूज हैं. YouTube कमाई के अलावा, बेनीवाल ब्रांड एंडोर्समेंट, मर्चंडाइज सेल्स और अन्य व्यावसायिक उपक्रमों से भी पैसा कमाते हैं. उन्होंने कई तकनीकी स्टार्टअप में भी इंवेस्ट किया है, जिसमें एक ऑनलाइन एडूकेशन प्लेटफार्म और एक हेल्थ-टेक स्टार्टअप शामिल है. हर्ष के पास मर्सिडीज सीएलए, वोक्सवैगन पोलो, टोयोटा फॉर्च्यूनर और अन्य शानदार कारें हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं