भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह जब भी कोई नया गाना लेकर आते हैं, उनके चाहने वालों के बीच उसकी चर्चा शुरू हो जाती है. इस बार उनका नया गाना ‘कोरा में' रिलीज होते ही सुर्खियों में है. गाने में पवन सिंह के साथ सिंगर खुशी कक्कड़ की आवाज सुनाई दे रही है, जबकि वीडियो में क्वीन शालिनी नजर आ रही हैं. 23 अक्टूबर को रिलीज हुए इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. रिलीज के महज एक दिन के भीतर गाने को यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इतना ही नहीं, यह गाना म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में भी जगह बना चुका है.
पवन सिंह से 13 साल छोटी हैं क्वीन शालिनी
‘कोरा में' गाने में पवन सिंह के साथ क्वीन शालिनी की जोड़ी नजर आ रही है. दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है. बताया जा रहा है कि क्वीन शालिनी की उम्र पवन सिंह से करीब 13 साल कम है. गाने में दोनों का अंदाज भोजपुरी संगीत पसंद करने वाले दर्शकों को लुभा रहा है. रिलीज के एक दिन के भीतर 11 लाख से ज्यादा व्यूज मिलना इस बात का संकेत है कि पवन सिंह के नए गाने को लेकर लोगों में अच्छी दिलचस्पी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह गाना व्यूज के मामले में कहां तक पहुंचता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
खुशी कक्कड़ के साथ पवन सिंह की आवाज का जादू
पवन सिंह और खुशी कक्कड़ ने ‘कोरा में' गाने को अपनी आवाज दी है. इसके बोल शुभम सिगरीवाल ने लिखे हैं, जबकि संगीत सरगम आकाश ने तैयार किया है. गाने के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अरविंद चौबे हैं. भोजपुरी संगीत में पवन सिंह की लोकप्रियता का अंदाजा उनके गानों को मिलने वाले रिस्पॉन्स से लगाया जा सकता है. उनके गाने अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं और प्रशंसक भी उनके नए म्यूजिक वीडियो का इंतजार करते हैं.
‘बिहारी के दम' को भी मिल रहा दर्शकों का प्यार
पवन सिंह का हाल ही में ‘बिहारी के दम' गाना भी रिलीज हुआ है. इस गाने में वह भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी के साथ नजर आए. रिलीज के शुरुआती घंटों में ही इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. पवन सिंह लगातार अपने नए गानों के जरिए प्रशंसकों के बीच अपनी मौजूदगी बनाए हुए हैं. उनके गानों में भोजपुरी अंदाज और दमदार आवाज का मेल दर्शकों को पसंद आता है.
‘लॉलीपॉप लागेलू' से मिली देशभर में पहचान
पवन सिंह के हिट गानों की बात करें तो ‘लॉलीपॉप लागेलू' का नाम सबसे पहले आता है. इस गाने ने उन्हें भोजपुरी संगीत की दुनिया में देश-विदेश तक पहचान दिलाई. इसके अलावा ‘छलकता हमरो जवनिया ए राजा', ‘मीठा मीठा बथे कमरिया हो' और ‘राजा जी' जैसे गाने भी खूब लोकप्रिय हुए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं