विज्ञापन
This Article is From Jul 19, 2022

'श्री कृष्णा' में यशोदा का रोल करने वाली दामिनी कंवल असल जिंदगी में हैं बेहद खूबसूरत, एक्टिंग से दूर अब करती हैं ये काम

90 के दशक में ऐसे कई टीवी सीरियल हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया था. वह सीरियल भले टीवी पर आने बंद हो गए हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है. उन्हीं में से एक टीवी का धार्मिक शो श्री कृष्णा भी था.

'श्री कृष्णा' में यशोदा का रोल करने वाली दामिनी कंवल असल जिंदगी में हैं बेहद खूबसूरत, एक्टिंग से दूर अब करती हैं ये काम
दामिनी कंवल शेट्टी
नई दिल्ली:

90 के दशक में ऐसे कई टीवी सीरियल हैं जिन्हें काफी पसंद किया गया था. वह सीरियल भले टीवी पर आने बंद हो गए हों, लेकिन उनकी लोकप्रियता आज भी बनी हुई है. उन्हीं में से एक टीवी का धार्मिक शो श्री कृष्णा भी था. इस शो को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. इस सीरियल के कई कलाकार आज भी फैंस को याद है. श्री कृष्णा की एक चर्चित कलाकार अभिनेत्री दामिनी कंवल शेट्टी भी हैं. इस शो में दामिनी कंवल शेट्टी ने भगवान कृष्ण की मां यशोदा का रोल किया था. इस रोल ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया था.

दामिनी कंवल शेट्टी श्री कृष्णा में अपनी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं. लेकिन अब दामिनी कंवल शेट्टी ने एक्टिंग की दुनिया को छोड़ दिया है. हालांकि वह बतौर निर्माता इंडस्ट्री में सक्रिय हैं. दामिनी कंवल शेट्टी ने भले की एक्टिंग से दूरी बनाई हो लेकिन खूबसूरती में वह आज भी कई अभिनेत्रियों को मात देती हैं. हालांकि उनका लुक पहले से काफी बदल गया है. लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है. 

दामिनी कंवल शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. वह अपने फैंस के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. दामिनी कंवल शेट्टी श्री कृष्णा के अलावा अलिफ लैला, परंपरा और जीरो हॉरर शो में भी काम किया है. टीवी शोज के अलावा वह कई सीरियल की कहानी भी लिख चुके हैं. जिसे काफी पसंद किया गया है. 

अभिनेता संजय दत्त का दिखा खास अंदाज, फैन्स के साथ क्लिक करवाए फोटो

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
SHRI Krishna, Damini Kanwal Shetty, Damini Kanwal, Yashoda, Show Shri Krishna, Lord Krishna, Damini Kanwal Look, Damini Kanwal Yashoda Look
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com