क्योंकि सास भी कभी बहू थी का फिनाले एपिसोड का प्रीमियर हो चुका है, जिसके बाद फैंस तुलसी और मिहिर की जोड़ी को मिस करते हुए नजर आ रहे हैं. लेकिन चिंता मत कीजिए एकता कपूर, जो परिवार और रोमांटिक शोज के जरिए पूरे घर को एक साथ टीवी के सामने बैठने के लिए मजबूर कर देते हैं. वह अपने नए शो के साथ दस्तक देने के लिए तैयार हैं. इसमें गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या अहम किरदार में नजर आएंगे. इसकी झलक पहले प्रोमो में दिखाई गई थी. हालांकि अब नए प्रोमो में दोनों एक्टर्स फैंस से शो का नाम क्या होगा. इसके बारे में पूछते हुए नजर आ रहे हैं.
श्रद्धा आर्या और गौरव खन्ना की जोड़ी
प्रोमो में गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या एकता कपूर के ऑफिस पहुंचते हुए नजर आते हैं. इसके बाद दोनों के हाथ में सीरियल की स्क्रिप्ट दिखती है और दोनों तारीफ करते हुए नजर आते हैं. इसके बाद दोनों सीरियल का नाम सुझाते हुए नजर आते हैं और फैंस से पूछते हैं कि इस बार शो का नाम क्या होने वाला है. इस प्रोमो पर बिग बॉस फेम मृदुल भी अपना एक्साइटमेंट शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि फैंस इस नई जोड़ी के लिए एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
ये भी पढ़ें- अनु मलिक के 5 अंडररेटेड गाने, अभिजीत भट्टाचार्य, सोनू निगम, चित्रा, कुमार सानू ने बनाया 90s में कल्ट
एकता कपूर ने क्या कहा
अपने नए शो के बारे में एकता कपूर कहती हैं, “एक कहानी खत्म हुई है, लेकिन सरप्राइज़ अभी बाकी हैं! ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के शानदार फिनाले के बाद हर कोई मुझसे पूछ रहा था, ‘एकता, अब आगे क्या?' अब मैं दर्शकों को ज़्यादा इंतज़ार कैसे करवाती! मुझे पता था कि अगली कहानी कुछ खास होनी चाहिए. ऐसी कहानी, जो लोगों का ध्यान खींचे, उनके दिल को छुए और उन्हें एक बार फिर अपने किरदारों से प्यार करने पर मजबूर कर दे. और इसकी शुरुआत गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या को साथ लाने से बेहतर भला कैसे हो सकती थी! दोनों को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, और मैं काफी समय से उन्हें एक साथ पर्दे पर देखना चाहती थी. अब जब यह आखिरकार होने जा रहा है, तो मैं बहुत उत्साहित हूं, थोड़ी घबराहट भी है. अभी से सोच रही हूं कि दोनों को साथ देखकर दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया होगी!
आगे उन्होंने कहा, “टेलीविजन मेरे लिए हमेशा घर जैसा रहेगा. ऐसे किरदार रचने का एहसास ही अलग है, जो लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाते हैं. दर्शकों के साथ यही रिश्ता हर नई कहानी को लेकर मेरा उत्साह बनाए रखता है. “सालों से दर्शकों ने मेरे शोज को जो प्यार दिया है, वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है. हर नई कहानी के साथ मेरी यही कोशिश रहती है कि उन्हें फिर कुछ ऐसा दूं, जिससे वे उतनी ही गहराई से जुड़ सकें. ‘क्योंकि' ने दर्शकों को एक यादगार विदाई दी. अब वक्त है एक ऐसी नई शुरुआत का, जिससे उन्हें फिर प्यार हो जाए.”
ये भी पढे़ं- करवाचौथ का गाना, महिलाएं कर रही हैं 25 साल से डांस, अलका, उदित, कविता, अमित, सोनू ने मिलकर बनाया सुपरहिट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं