- बिग बॉस कंटेस्टेंट ने पति के साथ बीच पर किया योग
- कपल के अंदाज ने बटोरी सुर्खियां
- आशका गोराडिया का वीडियो हुआ वायरल
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस और बिग बॉस (Bigg Boss) की कंटेस्टेंट रह चुकीं आशका गोराडिया (Aashka Goradia) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी फोटो और वीडियो साझा कर हमेशा फैंस से जुड़ी रहती हैं, साथ ही खूब सुर्खियां भी बटोरती हैं. एक्ट्रेस फिटनेस के मामले में भी काफी आगे हैं और अकसर अपने योग वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं. हाल ही में आशका गोराडिया का एक पुराना वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के साथ बीच पर योग करती हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में आशका गोराडिया और उनके पति का अंदाज देखने लायक है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
आशका गोराडिया (Aashka Goradia) ने अपना यह वीडियो इंस्टाग्राम रील के जरिए शेयर किया है, जिसे अबतक 22 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. साथ ही लोग इस वीडियो को लेकर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि योग करते हुए आशका गोराडिया ने बैलेंस काफी अच्छे से बना रखा है. बीच पर पति-पत्नी का यह स्टाइल फैंस खूब पसंद भी कर रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी आशका गोराडिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें वह अपने पति के साथ एक्सरसाइज करती हुई दिख रही थीं. अकसर उनकी पोस्ट फैंस को चौंकाने का काम करती है.
आशका गोराडिया (Aashka Goradia) अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस के लिए खूब जानी जाती हैं. वह अपने फोटो और वीडियो के जरिए फैंस को चौंकाने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं. उनके करियर की बात करें तो वह 'कुसुम', लागी तुझसे लगन, 'बालवीर' और रिएलिटी शो 'बिग बॉस 6 (Bigg Boss 6)' में भी नजर आ चुकी हैं. इससे इतर आशका ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ 3 दिसंबर 2017 में शादी की थी. वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें, तो आशका आखिरी बार स्टार प्लस के सीरियल 'डायन' में नजर आईं थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं