टीवी एक्टर राम कपूर ने हाल ही में अपने एक कमेंट से एक नई बहस छेड़ दी. उनका कहना था कि साक्षी तंवर और रौनित रॉय जैसे छोटे पर्दे के सितारों ने अपने टीवी करियर और समझदारी भरे इन्वेस्टमेंट की बदौलत चार पीढ़ियों को पालने के लिए करने प्रॉपर्टी बना ली है. लेकिन इन सक्सेस स्टोरीज से परे एक टीवी कलाकार रही एक्ट्रेस ने बिल्कुल अलग रास्ता अपनाया - अपने करियर के पीक पर पर इंडस्ट्री छोड़कर एक ऐसे सफर की शुरुआत की जो अब 1,200 करोड़ रुपये के बिजनेस में तब्दील हो चुका है. वह कलाकार हैं आशका गोराडिया.
आशका गोराडिया का टीवी सफर
आशका ने 2002 में शो 'अचानक 37 साल बाद' से टेलीविजन में अपने करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने भाभी और तुम बिन जाऊं कहां जैसे कई टीवी शो में काम किया. हालांकि 2003 में एकता कपूर के शो कुसुम ने आशका को घर-घर में मशहूर बना दिया. वह एकता के कल्ट हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का भी हिस्सा थीं और 'सिंदूर तेरे नाम का', 'नागिन' जैसे कई पॉपुलर शोज में भी नजर आईं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
फिक्शन शोज में नाम कमाने के बाद आश्का ने बिग बॉस 6, झलक दिखला जा 4, नच बलिए 8 और फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 4 जैसे कई रियलिटी टीवी शोज में भी हिस्सा लिया.
आश्का आखिरी बार छोटे पर्दे पर 2019 के शो 'डायन' में और उसी साल 'किचन चैंपियन 5' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आईं. इंडस्ट्री में दो दशक बिताने के बाद उन्होंने बिजनेसवुमेन बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए 2021 में ऑफीशियली एक्टिंग से दूरी बनाने की अनाउंसमेंट की.
बिजनेस की तरफ रुख
एक्टिंग को अलविदा कहने से एक साल पहले आश्का ने 2018 में अहमदाबाद में अपना मेकअप ब्रांड रेने कॉस्मेटिक्स लॉन्च किया था. उन्होंने प्रियांक शाह और आशुतोष वालानी के साथ मिलकर इस ब्रांड की शुरुआत की जो पुरुषों के ग्रूमिंग ब्रांड 'बियर्डो' को लॉन्च करने के लिए भी जाने जाते हैं.
लिंक्डइन पर एक पोस्ट में आश्का ने बताया कि कैसे मनोरंजन इंडस्ट्री में उनके एक्सपीरियंस ने उन्हें मेकअप के क्षेत्र में एक मजबूत नींव दी. उन्होंने लिखा था, "लंबे समय तक सुर्खियों में रहने से मुझे यह सीख मिली है कि मेकअप में किसी भी इंसान को बदलने की शक्ति होती है. एक पैशन से इंस्पायर होकर होकर, मैंने एक अलग क्षितिज की तरफ एक रास्ता चुना जो मुझे अपनी क्रिएटिविटी और विजन को गहराई से जाहिर करने का मौका देगा. और इस तरह रेने का जन्म हुआ."
आश्का की नेटवर्थ
रेने की सक्सेस ने आश्का की पर्सनल नेटवर्थ ने आसमान छू लिया. फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक एक फंडिंग राउंड में 100 करोड़ रुपये जुटाने के बाद, 2024 में ब्रांड की वैल्यूएशन 1,200 से 1,400 करोड़ रुपये के बीच थी.
आश्का ने 23 साल की उम्र में खरीदा था एक घर
आश्का अपने करियर की शुरुआत से ही एक शार्प इन्वेस्टर रही हैं. एक बार आश्का ने बताया था कि वह 16 साल की उम्र में एक एक्ट्रेस बनने के लिए मुंबई आई थीं. 23 साल की उम्र तक उन्होंने शहर में अपने सपनों का घर खरीद लिया था.
उन्होंने housing.com को बताया, "जब मैंने अपना पहला घर खरीदा था तब मेरी उम्र 23 साल थी और उस समय घर का मालिक होना बहुत बड़ी बात थी. अब पीछे मुड़कर देखें तो यह एक समझदारी भरा निवेश साबित हुआ है, जिसकी कीमत बढ़ी है. इसके अलावा मैं अपना खुद का घर पाकर खुश थी. मैं 16 साल की उम्र में गुजरात से मुंबई आई थी. शुरुआत में मैं पेइंग गेस्ट के तौर पर रही और फिर किराए के घर में रही. इस शहर में प्रॉपर्टी खरीदना एक बहुत बड़ा निवेश है, क्योंकि प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू रही हैं. मेरे लिए यह एक सपने के सच होने जैसा है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं