- भारती सिंह का वीडियो हुआ वायरल
- कॉमेडियन ने मारी 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर एंट्री
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
टेलीविजन का पॉपुलर शो 'खतरों के खिलाड़ी 10 (Khatron Ke Khiladi 10)' तो खत्म हो चुका है. इस शो की ट्रॉफी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना (Karishma Tanna) ने जीतकर अपने नाम कर ली है. वहीं, अब 'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया (Khatron Ke Khiladi Made In India)' यह नया सीजन शुरू हुआ है, जो भारत में ही शूट हो रहा है. इस शो में जैस्मीन भसीन, अली गोनी, निया शर्मा, हर्ष लिंबाचिया और करण वाही जैसे सेलेब्स नजर आएंगे. वहीं, जब इस शो में कॉमेडी क्वीन भारती सिंह (Bharti Singh) ने एंट्री मारी, तो सब लोग हैरान रह गए. भारती को 'खतरों के खिलाड़ी' में देख सबसे ज्यादा हैरान हर्ष हुए. जिसके बाद आते ही कॉमेडी क्वीन ने हर्ष को मारना शुरू कर दिया.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
'खतरों के खिलाड़ी मेड इन इंडिया' के सेट पर आते ही भारती सिंह (Bharti Singh Video) ने तूफान मचाकर रख दिया. कॉमेडियन ने सेट पर ऑटो चलाकर एंट्री मारी. वीडियो में भारती कह रही हैं, "सामाजिक दूरी, नकली कोरोना फैला हुआ है." वीडियो में भारती रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के कट-आउट को किस करती भी नजर आ रही हैं. भारती सिंह का यह फनी वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.
कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "अगर मैं आपकी चैंपियन हूं तो जरूर देखें." बता दें, भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया (Harsh Limbachiyaa) के साथ 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 9' में नजर आईं थीं. शो में दोनों की मस्ती ने फैन्स का काफी मनोरंजन किया था. वहीं, अब 'मेड इन इंडिया' के प्रोमो को देखकर लगा रहा है कि इस बार भी यह शो खूब धमाल मचाने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं