कौन बनेगा करोड़पति सीजन 13 का यह फिनाले वीक है और काफी धमाकेदार रहने वाला है. फिनाले वीक होने की वजह से इस शानदार शुक्रिया हफ्ते का नाम दिया गया है जिसमें खेल और मनोरंजन जगत की दिग्गज हस्तियां नजर आ रही हैं. केबीसी 13 के लेटेस्ट प्रोमो में देखा जा सकता है कि इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ सिंगर बादशाह और नेहा कक्कड़, टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार, एक्टर आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर और इनके साथ ही क्रिकेटर हरभजन सिंह और इरफान पठान भी नजर आएंगे.
सोनी टीवी ने केबीसी 13 का लेटेस्ट प्रोमो शेयर किया है, इसमें अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रैप करने के साथ ही चपाती बनाते नजर आ रहे हैं तो आयुष्मान खुराना के साथ अपनी ही फिल्म के एक सीन को रिक्रिएट कर रहे हैं. यही नहीं, हरभजन के साथ क्रिकेट में भी हाथ आजमा रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, 'केबीसी 13 के आखिरी हफ्ते में वो होगा जो अब तक ना हुआ. तो तैयार हो जाइये एक ग्लैमर एंटरटेनमेंट हफ्ते के लिए क्योंकि इस हफ्ते हमारी हॉट सीट पर हर रोज आएंगे नए कलाकार! देखिए इन्हें कौन बनेगा करोड़पति के शानदार शुक्रिया हफ्ते में.'
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह प्रोमो बहुत ही मजेदार है. इसमें अमिताभ बच्चन पहले हरभजन सिंह की गेंद पर सिक्स जमाते हैं और उसके बाद उनके साथ दलेर मेहंदी के सॉन्ग 'बोलो ता रा रा' पर जमकर झूमते हैं. वहीं दिशा परमार के साथ अमिताभ बच्चन को चपातियां बनाते हुए भी देखा जा सकता है. हालांकि उनकी चपातियां देखकर हर किसी की हंसी जरूर छूट जाती है. इस तरह केबीसी के फिनाले वीक में जमकर धमाके होने वाले हैं.
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान रियाद से मुंबई लौटे, सोहेल और आयुष भी थे टूर का हिस्सा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं