विज्ञापन

अब WhatsApp पर छुपाकर भेजें मैसेज! आ रहा है नया ‘Spoiler’ फीचर, चैट का मजा होगा दोगुना

WhatsApp इसके लिए एक नया फॉर्मेटिंग ऑप्शन जोड़ रहा है, जो बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रो जैसे मौजूदा टूल्स के साथ दिखाई देगा.

अब WhatsApp पर छुपाकर भेजें मैसेज! आ रहा है नया ‘Spoiler’ फीचर, चैट का मजा होगा दोगुना

WhatsApp अपने यूजर्स को चैट में और ज्यादा कंट्रोल देने के लिए एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है. इस नए फीचर का नाम ‘Spoiler' होगा. इसकी मदद से यूजर्स अपने मैसेज के कुछ हिस्सों को छुपा सकेंगे यानी सामने वाला व्यक्ति मैसेज को तुरंत नहीं देख पाएगा, बल्कि उसे देखने के लिए उस हिस्से पर टैप करना होगा. यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जो फिल्मों या किसी मैच के रिजल्ट जैसे सरप्राइज कंटेंट को बिना खराब किए शेयर करना चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे काम करेगा यह फीचर?
WhatsApp इसके लिए एक नया फॉर्मेटिंग ऑप्शन जोड़ रहा है, जो बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रो जैसे मौजूदा टूल्स के साथ दिखाई देगा. जब कोई यूजर किसी टेक्स्ट को Spoiler के रूप में मार्क करेगा, तो वह हिस्सा ग्रे रंग की पट्टी से ढका रहेगा. सामने वाले को मैसेज पढ़ने के लिए उस छिपे हुए हिस्से पर टैप करना पड़ेगा.

इसका मतलब यह है कि अगर आप किसी फिल्म का अहम सीन या मैच का रिजल्ट शेयर कर रहे हैं, तो आप उसे छुपाकर भेज सकते हैं. सामने वाला तभी उसे देखेगा, जब वह खुद उसे खोलना चाहेगा. इससे अनजाने में किसी का सरप्राइज खराब होने से बचाया जा सकेगा.

यूजर जिस टेक्स्ट या मैसेज को छुपाना चाहते हैं, उसके पहले और बाद में डबल पाइप चिन्ह (||) लगा सकते हैं. जैसे अगर आप लिखते हैं ||यह टेक्स्ट||, तो वह अपने आप Spoiler फॉर्मेट में बदल जाएगा. यह तरीका Reddit जैसे प्लेटफॉर्म पर पहले से इस्तेमाल होता है, इसलिए कई यूजर्स के लिए यह नया नहीं होगा.

यह Spoiler फीचर सिर्फ टेक्स्ट मैसेज तक सीमित हो सकता है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इसे इमेज, वीडियो या वॉइस नोट्स पर भी लागू किया जाएगा या नहीं. यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और बीटा टेस्टर्स के लिए भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हुआ है. इसलिए पॉसिबल है कि लॉन्च से पहले इसमें कुछ और बदलाव या नए फीचर्स जोड़े जाएं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com