Vivo ने भारतीय बाजार में अपनी लोकप्रिय V-Series और S-Series के दो पावरफुल 5G स्मार्टफोन्स Vivo V80 और Vivo S2 FE को लॉन्च कर दिया है. Vivo V80 प्रीमियम सेगमेंट में Zeiss के प्रोफेशनल कैमरा सेटअप और Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ एंट्री कर रहा है. वहीं दूसरी तरफ Vivo S2 FE उन ग्राहकों के लिए पेश किया गया है जो कम बजट में 10,000mAh की बड़ी बैटरी चाहते हैं. आइए आपको दोनों फोन्स की कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताते हैं.
Vivo V80 की कीमत
Vivo V70 के सक्सेसर के तौर पर Vivo V80 को लॉन्च किया गया है. कंपनी ने इस प्रीमियम फोन को तीन अलग-अलग स्टोरेज ऑप्शन्स और स्टेलर ब्लैक, होराइजन ब्लू व सनराइज एंथम कलर ऑप्शन्स में पेश किया है. इसकी बिक्री 13 अक्टूबर से Flipkart और Vivo के ऑफिशियल ऑनलाइन स्टोर पर शुरू हो जाएगी.
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत: 62,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज की कीमत: 69,999 रुपये
- 8GB RAM + 512GB स्टोरेज की कीमत: 79,999 रुपये
कंपनी ने कहा है कि नया फोन खरीदने वाले ग्राहकों को कार्ड्स के जरिए पेमेंट करने पर 10% का इंस्टेंट कैशबैक या पुराना फोन बदलने पर 10% का एक्सचेंज बोनस दिया जाएगा. इसके अलावा, ग्राहकों को बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के 100GB Google One क्लाउड स्टोरेज भी बिल्कुल मुफ्त मिलेगी.
यह भी पढ़ें- Oppo ने चली चालबाज चाल, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाले दो-दो फोन लॉन्च, जानें कीमत
Vivo V80 के स्पेसिफिकेशन्स
Vivo V80 ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 17 पर आधारित सबसे नए OriginOS 7 पर काम करता है. इसमें 6.59-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो सुपर-स्मूथ 144Hz रिफ्रेश रेट, 5,000 nits की पीक ब्राइटनेस और मजबूत 459ppi पिक्सल डेंसिटी को सपोर्ट करती है. बेहतर स्पीड के लिए यह फोन 4nm प्रोसेस पर बने Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर, LPDDR4X रैम और UFS 3.1 की फास्ट स्टोरेज से लैस है.
The all-new vivo V80 is here. Your creative partner comes with exclusive offers. Pre-book now. #vivoV80 #MyCinematicMoments #ZEISSPortraitSoPro https://t.co/s6ToN5Z2pS
— vivo India (@Vivo_India) October 6, 2026
फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर तीन कैमरे दिए गए हैं. इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) से लैस 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50-मेगापिक्सल का Zeiss नाइट टेलीफोटो कैमरा (OIS और f/2.65 अपर्चर के साथ), और 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-आर्क कैमरा दिया गया है. फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का Zeiss ग्रुप सेल्फी कैमरा दिया गया है. ये वाइड 92-डिग्री व्यू एंगल और ऑटोफोकस के साथ आता है. इस फोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जो 90W की सुपरफास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. धूल और पानी से बचाने के लिए इसे कड़े IP68 + IP69 रेटिंग की मजबूती दी गई है.
Vivo S2 FE की कीमत
ये स्मार्टफोन स्टेलर ग्रीन, टाइटन ब्लैक और ज़ेन व्हाइट जैसे तीन क्लासी कलर्स में उपलब्ध होगा, जिसकी बिक्री 20 अक्टूबर से Flipkart और वीवो इंडिया की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी.
- 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत: 38,999 रुपये
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत: 42,999 रुपये

Vivo S2 FE के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Vivo S2 FE फोन एंड्रॉयड 16 पर आधारित वीवो के OriginOS 6 पर काम करता है. इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर यह बैटरी पूरे 68 घंटे का कॉलिंग टाइम या लगातार 30 घंटे तक TikTok वीडियो प्लेबैक देने में पूरी तरह सक्षम है. इसमें 6.83-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 nits की पीक ब्राइटनेस के साथ आती है. ये फोन MediaTek Dimensity 7300e 5G प्रोसेसर, LPDDR4x रैम और UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज से लैस है. गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3800 sq mm का बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है.
इसके रियर पैनल पर 50-मेगापिक्सल का Sony IMX852 प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी बोकेह कैमरा दिया गया है. सेल्फी के लिए फ्रंट में 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है. वीवो वी80 की तरह इस फोन को भी पानी और धूल से सुरक्षा देने के लिए कड़े IP68 + IP69 के सुरक्षा मानक दिए गए हैं.
अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो आप बेहतरीन कैमरा परफॉर्मेंस के लिए Vivo V80 के साथ जा सकते हैं. लेकिन, अगर आपका बजट कम है और एक दमदार बैटरी वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो Vivo S2 FE आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसके अलाना कंपनी ने Vivo X Fold 6 को भी लॉन्च किया है. इसके जरिए कंपनी सैमसंग के फोल्ड को टक्कर देना चाहती है.
यह भी पढ़ें- एकदम FREE मिल रहा 1999 रुपये वाला ChatGPT Plus प्लान, ऐसे उठाएं ऑफर का फायदा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं