आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया के बेताज बादशाह ChatGPT का उपयोग आज दुनिया भर में टेक्स्ट लिखने, फोटो बनाने, कोडिंग करने, वेबसाइट्स तैयार करने और डेटा एनालिसिस जैसे अनगिनत कामों के लिए किया जा रहा है. कंपनी अपने इस AI टूल के कई तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान जैसे Free, Go, Pro और Plus प्लान ऑफर करती है. लेकिन इस समय एक अच्छी खबर सामने आई है.
AI की दिग्गज कंपनी OpenAI ने भारत के सेलेक्टेड यूजर्स के लिए एक बेहद लिमिटेड टाइम का स्पेशल ऑफर लेकर आया है. इससे ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन पूरे 1 महीने के लिए बिल्कुल फ्री दिया जा रहा है. यदि आप काफी समय से ChatGPT के एडवांस 'प्लस' प्लान को खरीदने की सोच रहे थे, लेकिन इसकी महंगी फीस और फीचर्स को लेकर असमंजस में थे, तो ये ऑफर आपके लिए वरदान साबित होगा. अब आप जेब से एक भी पैसा खर्च किए बिना इसके सभी प्रीमियम फीचर्स को खुद इस्तेमाल करके देख सकते हैं कि ये आपके लिए काम का है या नहीं.
ChatGPT Plus ऑफर क्लेम करने से पहले समझें ये चीजें
इस ऑफर को क्लेम करने से पहले आपको कुछ चीजों को समझना बेहद जरूरी है. सबसे पहले समझ लें कि ये ऑफर देश के सभी चैटजीपीटी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी ने अभी तक ये साफ नहीं किया है कि ये ऑफर नए साइन-अप करने वाले यूजर्स को मिलेगा या नहीं. इसके अलावा, ये भी साफ नहीं है कि जो यूजर पहले से ही 12 महीने के फ्री ChatGPT Go सब्सक्रिप्शन का उपयोग कर रहे हैं, वे इस प्लस ऑफर के लिए एलिजिबल हैं या नहीं.
कई यूजर्स पहले से ही 12 महीने वाले फ्री ChatGPT Go प्लान का फायदा उठा रहे हैं. उन्हें प्लस पर फ्री अपग्रेड करने का ऑप्शन भी दिख रहा है. हालांकि, हमारी सलाह है कि आप इसको लेकर बेहद सावधानी बरतें. इस नए ऑफर को एक्टिवेट करने से आपका पुराना 12 महीने वाला एक्टिव फ्री 'Go' प्लान हमेशा के लिए टर्मिनेट हो सकता है. इतना ही नहीं, प्लस ऑफर का 1 महीना समाप्त होने के बाद आपके बैंक कार्ड से सीधे प्लस प्लान की रेगुलर मंथली फीस भी काटी जा सकती है.
ये खास ऑफर अलग-अलग फेज में रोलआउट किया जा रहा है. जब हमने एक बिल्कुल नए अकाउंट और एक पुराने ChatGPT Go अकाउंट पर इसको चेक किया तो हमें ये फ्री ऑफर दिखाई नहीं दिया. इस वजह से यदि आपको तुरंत यह ऑफर नहीं दिख रहा है, तो थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है. आने वाले कुछ दिनों में ये आपके अकाउंट पर भी दिख सकता है.
ऐसे क्लेम करें 1 महीने का बिल्कुल मुफ्त ChatGPT Plus
यदि आप अपने अकाउंट की एलिजिबिलिटी चेक करना और फ्री ऑफर को क्लेम करना चाहते हैं, तो आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
- अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर पर चैटजीपीटी की ऑफिशियल वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें.
- अपने रजिस्टर्ड अकाउंट से लॉगिन करें और होमपेज पर अपनी प्रोफाइल फोटो पर क्लिक करें.
- दिखाई दे रहे मेन्यू में से Upgrade plan के विकल्प को चुनें.
- अब दिखाई दे रहे 'ChatGPT Plus' कार्ड के नीचे ध्यान से देखें कि क्या वहां Claim Free Offer का कोई बटन दिखाई दे रहा है.
- यदि बटन उपलब्ध है, तो उस पर क्लिक करें और बैंक कार्ड के जरिए पेमेंट प्रोसेस को पूरा करें. पेमेंट सफल होते ही आपका 1 महीने का फ्री प्लस सब्सक्रिप्शन तुरंत चालू हो जाएगा.
ChatGPT Plus सब्सक्रिप्शन के बेनिफिट्स
चैटजीपीटी का ये प्रीमियम प्लस प्लान आपको रेगुलर फ्री प्लान और गो प्लान के मुकाबले कई गुना ज्यादा पावरफुल एक्सेस देता है. इसमें आपको चैटबॉट से सबसे तेज स्पीड से जवाब (मिलते हैं. लंबी और जटिल चैट्स के लिए इसमें AI की मेमोरी बहुत मजबूत हो जाती है, जिससे वह आपकी पुरानी बातचीत को नहीं भूलता है. इसके अलावा, इसमें कोडिंग करने, बेहतरीन फोटो बनाने और कठिन टेक्स्ट एडिटिंग के लिए कई तरह के प्रीमियम कस्टमाइज्ड टूल्स का पूरा एक्सेस दिया जाता है.
यह भी पढ़ें- Oppo ने चली चालबाज चाल, 8000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरे वाले दो-दो फोन लॉन्च, जानें कीमत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं