विज्ञापन

Samsung, Xiaomi और Oppo के फोन होने जा रहे हैं महंगे! जानिए 1 अगस्त से कितने और देने होंगे पैसे

अगस्त से Samsung, Oppo, Xiaomi और Realme के कई स्मार्टफोन्स और स्मार्ट टीवी महंगे होने वाले हैं.

Samsung, Xiaomi और Oppo के फोन होने जा रहे हैं महंगे! जानिए 1 अगस्त से कितने और देने होंगे पैसे
Photo Credit: AI

अगर आप अगस्त में एक नया स्मार्टफोन या स्मार्ट TV खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ सकती है. देश के बड़े टेक ब्रांड्स जैसे Samsung, Oppo, Realme और Xiaomi अपने कई बजट और मिड-रेंज डिवाइसेस की कीमतें बढ़ाने की तैयारी में हैं. यह बढ़ोतरी 1,000 रुपये से लेकर 3,000 रुपये तक हो सकती है.

आखिर क्यों महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स?

टेक कंपनियों के सामने इस समय कंपोनेंट्स की भारी कमी और बढ़ती लागत सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है. डेटा सेंटर्स में AI की बढ़ती मांग के कारण RAM और NAND मेमोरी चिप्स काफी महंगे हो चुके हैं. इस मेमोरी क्राइसिस की वजह से कंपनियों को अपने फोन्स की कीमतें बढ़ाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है.

ट्रक ड्राइवर को लिफ्ट देना पड़ा महंगा! गेम के चक्कर में लड़के ने उड़ा दिए 45,600 रुपये, आप भी बरतें ये सावधानी

Samsung के कौन-कौन से मॉडल होंगे महंगे?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Samsung अपनी पॉपुलर A-सिरीज और F-सिरीज के फोन्स महंगे कर सकता है. इनमें Galaxy A07 4G, Galaxy A06 5G, Galaxy A07 5G, Galaxy F17 5G और Galaxy A17 5G शामिल हैं. फिलहाल ये फोन्स 11,999 रुपये से लेकर 22,499 रुपये की रेंज में बिकते हैं. वेरिएंट के आधार पर इन पर 1,000 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है.

Redmi, Oppo और Realme पर भी दिखेगा असर

Xiaomi अपने बजट मॉडल्स Redmi A7 4G और Redmi A7 Pro 4G की कीमतों में लगभग 2,000 रुपये तक का इजाफा कर सकता है. इसके अलावा Oppo की A-सिरीज जैसे Oppo A6x 5G और Oppo A6 5G पर भी दाम बढ़ाए जाने की संभावना है. Realme की तरफ से C83 और P4-सिरीज के कई मॉडल्स की कीमतों में बढ़ोतरी की जा सकती है.

1 अगस्त से महंगे हो रहे हैं इस कंपनी के मोबाइल, नया फोन खरीदने का मन है तो आज ही कर लें ऑर्डर

स्मार्ट TV की कीमतें भी बढ़ेंगी

सिर्फ मोबाइल फोन ही नहीं बल्कि टीवी खरीदने की सोच रहे ग्राहकों को भी झटका लग सकता है. Xiaomi अपने 2025 लाइनअप के चुनिंदा मॉडल्स और QLED TV FX Pro सीरीज के दामों में 500 रुपये से लेकर 2,000 रुपये तक की बढ़ोतरी कर सकता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mobile Price Hike
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com