विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Ultra पर 40,000 का डिस्काउंट! जानिए कहां और कैसे मिल रही है ये सबसे बड़ी डील

Flipkart पर Samsung Galaxy S25 Ultra पर पाएं 40,000 रुपये से ज्यादा का बंपर डिस्काउंट.

Samsung Galaxy S25 Ultra पर 40,000 का डिस्काउंट! जानिए कहां और कैसे मिल रही है ये सबसे बड़ी डील
Photo Credit: X

Samsung Galaxy S25 Ultra पर आपको 40,000 रुपये से ज्यादा की सीधा डिस्काउंट मिल रहा है. जब यह मोबाइल लॉन्च हुआ था तब इसकी शुरुआती कीमत 1,29,999 रुपये थी. लेकिन इस समय फ्लिपकार्ट पर यह फोन सिर्फ 86,778 रुपये में लिस्टेड है यानी आपको बिना किसी झंझट के सीधे 47,000 रुपये तक की भारी बचत हो रही है.

लेकिन खरीदने से पहले यहां जान लें कि आखिर इस फोन में खास क्या है और क्यों ये एक सबसे बढ़िया डील है. 

Samsung Galaxy S25 Ultra  आज भी बेहद पावरफुल है. इसमें 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. गेमिंग हो या वीडियो स्ट्रीमिंग इसका डिस्प्ले अनुभव आज भी सबसे बेहतरीन माना जाता है.

इस फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ 12GB तक रैम दी गई है. यह प्रोसेसर बहुत ही ज्यादा ताकतवर है. आप इसमें हैवी 4K वीडियो एडिटिंग करें या हाई ग्राफिक्स वाले गेम्स खेलें यह फोन कभी भी लैग या स्लो नहीं होता है.

Nothing ब्रांड की पहली स्मार्टवॉच! आएगी ट्रांसपेरेंट डिजाइन के साथ, जानिए कीमत और लॉन्च डिटेल्स

सैमसंग का 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा बेहद साफ फोटो खींचता है. इसके टेलीफोटो लेंस से जूम करने पर भी फोटो की क्वालिटी खराब नहीं होती है. दिन हो या रात यह हर तरह की रोशनी में प्रोफेशनल फोटोग्राफी की सुविधा देता है.

इसके साथ आपको इन-बिल्ट S Pen भी मिलता है जो आपके काम को बेहद आसान बनाता है. आप इससे जल्दी से नोट्स बना सकते हैं फोटो एडिट कर सकते हैं और इसे कैमरा के रिमोट की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

आजकल नॉर्मल फ्लैगशिप फोन भी बहुत महंगे मिल रहे हैं. ऐसे में 82,778 रुपये में सैमसंग का अल्ट्रा मॉडल मिलना एक बहुत बड़ा मौका है. अगर आप पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो आपको और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samsung Galaxy S25 Ultra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com