Nothing अब सिर्फ स्मार्टफोन और ऑडियो डिवाइस तक सीमित नहीं रहने वाला है. Nothing अब अपनी पहली स्मार्टवॉच मार्केट में उतारने जा रहा है. लीक्स की मानें तो यह वॉच सितंबर महीने में दस्तक दे सकती है और इसका लुक कंपनी के सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट स्टाइल में हो सकता है. आइए जानते हैं कि इस आने वाली स्मार्टवॉच में क्या-क्या खास हो सकता है.
स्मार्टवॉच मार्केट में Nothing की एंट्री
यूके की मशहूर टेक कंपनी Nothing अब स्मार्टवॉच सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रही है. हालांकि कंपनी अपने सब-ब्रांड CMF के तहत पहले ही CMF Watch Pro और CMF Watch Pro 2 जैसी घड़ियां बेच रही है. लेकिन यह पहली बार होगा जब कंपनी सीधे अपने मुख्य ब्रांड 'Nothing' नाम से कोई स्मार्टवॉच बाजार में उतारेगी.
1 अगस्त से महंगे हो रहे हैं इस कंपनी के मोबाइल, नया फोन खरीदने का मन है तो आज ही कर लें ऑर्डर
सितंबर में हो सकती है ग्रैंड एंट्री
Nothing की यह पहली स्मार्टवॉच इस साल सितंबर के महीने में लॉन्च की जा सकती है. हालांकि कंपनी की तरफ से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है.
कैसा होगा डिजाइन और लुक
Nothing अपने अनोखे और ट्रांसपेरेंट इंडस्ट्रियल डिजाइन के लिए जाना जाता है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस स्मार्टवॉच में भी कंपनी का सिग्नेचर लुक देखने को मिलेगा. स्मार्टफोन की तरह इस वॉच में भी यूनिक लाइटिंग फीचर्स और ट्रांसपेरेंट एलिमेंट्स दिए जा सकते हैं.
कीमत कितनी हो सकती है?
लीक्स के अनुसार इस स्मार्टवॉच की कीमत लगभग 28,700 रुपये से कम हो सकती है. अगर यह इस प्राइस रेंज में आती है तो यह प्रीमियम सेगमेंट में Apple, Samsung और Google जैसी दिग्गज कंपनियों को सीधी टक्कर दे सकती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं