Motorola ने अपने नए प्रीमियम स्मार्टफोन Motorola Edge 70 Pro+ की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह स्मार्टफोन भारत में 4 जून को लॉन्च होगा. लॉन्च के बाद यह फोन Flipkart, Motorola India की ऑफिशियल वेबसाइट और प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने इसे 'Collections Finishes' नाम दिया है. इसका मतलब है कि फोन में खास टेक्सचर और लग्जरी फिनिश देखने को मिल सकती है.
Motorola का यह नया स्मार्टफोन Edge सीरीज का अगला प्रीमियम मॉडल माना जा रहा है. कंपनी इस फोन में डिजाइन, परफॉर्मेंस और कैमरा पर खास फोकस कर सकती है.

कंपनी ने फोन के Curved Edges, Slim Profile और शानदार डिजाइन की झलक दिखाई है. अभी फोन के पूरे Specifications का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स और टीजर के आधार पर माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 Pro+ में कई फ्लैगशिप फीचर्स देखने को मिल सकते हैं.
फोन में हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जा सकता है जिससे स्क्रॉलिंग, गेमिंग और वीडियो देखने का अनुभव काफी स्मूद होगा. संभावना है कि इसमें AMOLED Display और 144Hz तक का Refresh Rate मिल सकता है.
इसके अलावा Motorola इस फोन में दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर भी दे सकता है जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग परफॉर्मेंस बेहतर हो सकती है. फोन को प्रीमियम यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया जा रहा है.
AI वॉर में चीन की सख्ती, अब देश नहीं छोड़ सकेंगे टेक एक्सपर्ट्स, बढ़ी कड़ी निगरानी
Motorola Edge 70 Pro+ में कैमरा अपग्रेड भी देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार फोन में एडवांस कैमरा सेंसर, बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी और AI आधारित कैमरा फीचर्स दिए जा सकते हैं.
कंपनी अपने स्मार्टफोन्स में AI Powered Software Features लगातार बढ़ा रही है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस फोन में AI Photography, Smart Editing और AI आधारित Performance Optimisation जैसे फीचर्स भी शामिल हो सकते हैं.
इसके अलावा Motorola अपने Near-Stock Android Experience के लिए भी जाना जाता है. यानी यूजर्स को कम ब्लोटवेयर और क्लीन इंटरफेस देखने को मिल सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं