विज्ञापन
This Article is From May 28, 2022

NDTV, श्रीनिवासन जैन, सुपर्णा सिंह को मिले 'सर्वाधिक भरोसेमंद' पुरस्कार

NDTV 24x7 ने 'न्यूज़ के लिए भारत का सर्वाधिक भरोसेमंद ब्रांड' (अंग्रेज़ी) होने का ख़िताब एक बार फिर जीता है.

अपनी खोजी रिपोर्टों के लिए कई पुरस्कार जीत चुके श्रीनिवासन जैन को भारत के सबसे भरोसेमंद समाचार एंकर का अवॉर्ड मिला है.

NDTV ग्रुप की प्रेसिडेंट सुपर्णा सिंह को 'इंडियाज़ मोस्ट ट्रस्टेड लीडर' का अवॉर्ड दिया गया है.

2022 के लिए ये पुरस्कार WCRCINT नामक संगठन की तरफ से दिए गए हैं, जो विभिन्न देशों में ब्रांडों का मूल्यांकन करता है.

'भारत के सर्वाधिक भरोसेमंद न्यूज़ ब्रांड' का यह महती पुरस्कार, जो NDTV को 2019 के बाद से छह बार हासिल हो चुका है, सिद्ध करता है कि दर्शकों को वास्तविक ख़बरों के लिए NDTV नेटवर्क पर भरोसा है. ये पुरस्कार NDTV की 'नफ़रती न्यूज़ का नहीं कारोबार' नीति के प्रति पूरे दिल से प्रतिबद्धता का भी सम्मान है.

हमेशा की तरह, हम अपने टेलीविज़न और ऑनलाइन दर्शकों-पाठकों तथा बिज़नेस पार्टनरों के आभारी हैं, जो स्वतंत्र पत्रकारिता का साथ देते रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NDTV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com