विज्ञापन

Jio के दो नए पैक लॉन्च, 365GB तक हाई-स्पीड डेटा, OTT और लाइव टीवी का भी मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Jio ने 550 रुपये और 2,000 रुपये के नए OTT Pass लॉन्च किए हैं. इनमें 90GB और 365GB डेटा के साथ 15 OTT प्लेटफॉर्म और 1,000+ लाइव टीवी चैनल मिलेंगे.

Jio के दो नए पैक लॉन्च, 365GB तक हाई-स्पीड डेटा, OTT और लाइव टीवी का भी मिलेगा सब्सक्रिप्शन

Reliance Jio ने एंटरटेनमेंट पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए दो नए OTT Pass ऐड-ऑन पैक लॉन्च किए हैं. दोनों पैक में हाई-स्पीड 4G/5G डेटा के साथ 15 OTT प्लेटफॉर्म और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है. अच्छी बात है कि Jio का मौजूदा 200 रुपये वाला OTT Pass भी जारी रहेगा. आइए आपको नए Jio के नए OTT Pass के बारे में डिटेल्स से बताते हैं.

550  रुपये वाला Jio OTT Pass 

Jio का 550 रुपये का OTT Pass 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इस पैक में कुल 90GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा मिलता है. 90GB डेटा खत्म होने के बाद भी डेटा का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन स्पीड कम होकर 64 Kbps तक रह जाएगी. इस हिसाब से पैक की रोजाना प्रभावी कीमत करीब 6.55 रुपये पड़ती है. ये पैक उन यूजर्स के लिए बनाया गया है जो करीब तीन महीने के लिए डेटा के साथ OTT और लाइव टीवी का फायदा लेना चाहते हैं. इस पैक को इस्तेमाल करने के लिए एक्टिव 3 महीने या 1 साल का बेस प्लान होना जरूरी है. ये सिर्फ वॉयस वाले प्लान के साथ उपलब्ध नहीं है.

2,000 रुपये वाले OTT Pass में 365GB डेटा

Jio का दूसरा नया OTT Pass 2,000 रुपये का है और इसकी वैलिडिटी 365 दिनों की है. इसमें पूरे साल के लिए 365GB हाई-स्पीड 4G/5G डेटा दिया जाता है. हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी डेटा चलता रहेगा, लेकिन स्पीड 64 Kbps तक लिमिट हो जाएगी. इस पैक की रोजाना प्रभावी कीमत करीब 5.48 रुपये पड़ती है. यानी लंबे समय के लिए OTT और डेटा लेने वाले ग्राहकों के लिए रोजाना के हिसाब से ये 550 रुपये वाले पैक से सस्ता है. इस पैक के लिए एक्टिव 1 साल का बेस प्लान जरूरी है और इसे सिर्फ वॉयस वाले प्लान के साथ इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है.

दोनों पैक में 15 OTT प्लेटफॉर्म का फायदा

550 रुपये और 2,000 रुपये दोनों OTT Pass में 15 प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस दिया गया है. इनमें YouTube Premium, Amazon Prime Lite और JioHotstar शामिल हैं. इसके अलावा JioTV मोबाइल ऐप के जरिए 12 अन्य OTT प्लेटफॉर्म का फायदा मिलता है. इनमें SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Lionsgate Play, Discovery+, Kanccha Lannka, ETV Win, Chaupal, FanCode, Tarang Plus, Times Play और Hoichoi शामिल हैं. हालांकि, दिए गए ऑफर में SonyLIV और ZEE5 के तहत स्पोर्ट्स कंटेंट शामिल नहीं है.

YouTube Premium और Amazon Prime Lite भी शामिल

इन पैक में YouTube Premium का फायदा भी दिया जा रहा है. इसके जरिए विज्ञापन के बिना वीडियो देखने, बैकग्राउंड प्लेबैक और वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन देखने की सुविधा मिलती है. Amazon Prime Lite के जरिए ग्राहकों को इसके साथ मिलने वाले Prime फायदे मिलते हैं. वहीं JioHotstar को ग्राहक अपने Jio नंबर की मदद से JioHotstar ऐप में इस्तेमाल कर सकते हैं. इन सब्सक्रिप्शन को MyJio ऐप के जरिए क्लेम किया जा सकता है.

1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल भी मिलेंगे

OTT के अलावा दोनों नए पैक में JioTV ऐप के जरिए 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी दिया गया है. इसमें JioStar, Sony Entertainment Network, Sun TV Network, Warner Bros. Discovery, ETV और दूसरे नेटवर्क के चैनल शामिल हैं. हालांकि, कुछ नेटवर्क के तहत स्पोर्ट्स कंटेंट को इस ऑफर से बाहर रखा गया है.

अनलिमिटेड 5G के लिए जरूरी हैं कुछ शर्तें

दोनों नए OTT Pass सिर्फ डेटा वाले ऐड-ऑन पैक हैं. Unlimited 5G का फायदा लेने के लिए ग्राहक के पास योग्य एक्टिव बेस प्लान, 5G फोन और Jio True 5G नेटवर्क कनेक्शन होना जरूरी है. 550 रुपये वाले पैक में Unlimited 5G बेस प्लान की वैधता या 84 दिनों तक, जो भी कम हो, उतने समय के लिए मिलेगा. वहीं 2,000 रुपये वाले पैक में Unlimited 5G बेस प्लान की वैधता या 365 दिनों तक, जो भी कम हो, उतने समय के लिए उपलब्ध रहेगा.

200 रुपये वाला OTT Pass रहेगा जारी

Jio का मौजूदा 200 रुपये वाला OTT Pass भी उपलब्ध है. इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB डेटा मिलता है. एलिजिबल 1GB प्रतिदिन और 1.5GB प्रतिदिन वाले एक्टिव प्लान के साथ 5G फोन पर इस पैक में 28 दिनों तक Unlimited 5G का फायदा भी मिल सकता है. 200 रुपये वाले पैक में भी 15 OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा टीवी चैनलों का एक्सेस मिलता है.

कौन सा OTT Pass आपके लिए बेहतर?

अगर आपको करीब तीन महीने के लिए डेटा और OTT चाहिए, तो 550 रुपये वाला पैक ज्यादा सही है. वहीं अगर आप पूरे साल के लिए एक साथ डेटा और OTT का फायदा लेना चाहते हैं, तो 2,000 रुपये वाला पैक रोजाना खर्च के हिसाब से ज्यादा बजट-फ्रेंडली है. हालांकि, दोनों पैक ऐड-ऑन हैं. इस वजह से सिर्फ OTT Pass खरीदना काफी नहीं है. इनका इस्तेमाल करने के लिए संबंधित एक्टिव बेस प्लान की शर्त पूरी करना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- YouTube का बड़ा बदलाव, कमाई करने में होगी मुश्किल, अब पूरा करना होगा ये क्राइटेरिया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jio, Jio 1 GB Per Day, Reliance Jio 1 GB Per Day, Jio OTT Pass Benefits, Jio OTT Pass Price
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com