विज्ञापन

Reliance Jio के इन दो प्लान्स में केवल 5 रुपये का अंतर, लेकिन बेनिफिट्स में बड़ा फर्क, आपके लिए कौन बेस्ट?

Jio के 195 रुपये और 200 रुपये डेटा वाउचर प्लान में क्या अंतर है? जानिए किस प्लान में ज्यादा डेटा, कौन-कौन से OTT ऐप्स और कौन सा प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है.

Reliance Jio के इन दो प्लान्स में केवल 5 रुपये का अंतर, लेकिन बेनिफिट्स में बड़ा फर्क, आपके लिए कौन बेस्ट?

Reliance Jio अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के डेटा वाउचर प्लान पेश करता है. इनमें 195 रुपये और 200 रुपये वाले दो प्लान काफी चर्चा में हैं. दोनों ही डेटा वाउचर हैं और इनमें कॉलिंग या SMS की सुविधा नहीं मिलती. हालांकि, सिर्फ 5 रुपये के अंतर में मिलने वाले बेनिफिट्स काफी अलग हैं. अगर आप OTT कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो यह तुलना आपके लिए काम की हो सकती है.

Jio का 200 रुपये वाला प्लान 

Reliance Jio का 200 रुपये वाला डेटा वाउचर कंपनी OTT Pass के नाम से प्रमोट कर रही है. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है और इसमें कुल 30GB 4G डेटा मिलता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बेनिफिट है. यूजर्स को YouTube Premium, Amazon Prime Video, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, Lionsgate Play, Discovery+, SunNXT, Kanccha Lannka, Planet Marathi, Chaupal, Hoichoi, FanCode, Times Play, Tarang Plus और JioTV का एक्सेस मिलता है. इसके अलावा IPTV के जरिए 1000 से ज्यादा लाइव TV चैनल भी देखे जा सकते हैं.

ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान का इस्तेमाल करने के लिए यूजर के पास पहले से एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान होना जरूरी है. इस डेटा वाउचर में कॉलिंग, SMS या सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है.

Jio का 195 रुपये वाला प्लान 

Reliance Jio का 195 रुपये का डेटा वाउचर 30 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें कुल 15GB 4G डेटा मिलता है. इस प्लान में OTT बेनिफिट के तौर पर केवल JioHotstar Mobile का 90 दिनों का सब्सक्रिप्शन दिया जाता है. डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64 Kbps रह जाती है. इस प्लान में भी कॉलिंग, SMS और सर्विस वैलिडिटी शामिल नहीं है. इसे इस्तेमाल करने के लिए भी एक्टिव बेस प्रीपेड प्लान जरूरी है.

कौन सा प्लान है बेहतर?

अगर दोनों प्लान की तुलना करें, तो 200 रुपये वाला डेटा वाउचर सिर्फ 5 रुपयेअतिरिक्त कीमत में दोगुना डेटा और कई प्रीमियम OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देता है. इसमें YouTube Premium, Amazon Prime Video और SonyLIV जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं, जबकि 195 रुपये वाला प्लान केवल JioHotstar Mobile तक सीमित है. ऐसे में जो यूजर्स ज्यादा डेटा और मल्टीपल OTT ऐप्स का फायदा लेना चाहते हैं, उनके लिए 200 रुपये वाला प्लान ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित हो सकता है.

ये भी पढ़ें-  Airtel ने अचानक बदल दिया ये 200 रुपये वाला प्लान, 28 दिन की वैलिडिटी के साथ तगड़े फायदे, यूजर्स की होगी मौज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tech, Jio, Airtel, Jio Data Add-on Pack, Jio Data Booster Plan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com