विज्ञापन

पापा की गोद में दिख रहा यह बच्चा आज है मशहूर एक्टर, इंजीनियर से बना एक्टर, जानते हैं नाम ?

 एक्टर ईशान धवन ने कहा कि सीरियल यह फितूर तेरा में मेरा जो किरदार है, वह एक ऐसे इंसान का है, जिसको जिंदगी में कुछ फर्क नहीं पड़ता. जो अच्छा नहीं है तो खराब भी नहीं है.

पापा की गोद में दिख रहा यह बच्चा आज है मशहूर एक्टर, इंजीनियर से बना एक्टर, जानते हैं नाम ?
इस एक्टर को पहचाना क्या ?
नई दिल्ली:

शो यह फितूर तेरा (Yeh Fitoor Tera) जल्द ही दर्शकों के बीच में आने वाला है. बता दें, शो 5 अगस्त को स्टार प्लस पर दर्शकों के बीच में आएगा. इसके अलावा इस शो को ओटीटी प्लेटफॉर्म जिओ हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. जब से शो का फर्स्ट लुक आया था, दर्शक शो को देखने के लिए काफी बेताब हैं. शो में दर्शकों को प्यार, रोमांस बदले लेने की भावना और काफी चीज़ें दिखाई देंगी. सीरियल में टीवी एक्टर ईशान धवन अहम किरदार निभाने जा रहे हैं. हाल ही में ईशान ने एनडीटीवी से बात की और बताया कि शो में क्या खास होगा.

एक्टर का किरदार

एक्टर ईशान धवन ने कहा कि सीरियल यह फितूर तेरा में मेरा जो किरदार है, वह एक ऐसे इंसान का है, जिसको जिंदगी में कुछ फर्क नहीं पड़ता. जो अच्छा नहीं है तो खराब भी नहीं है. जिनके अतीत में कुछ हुआ होता है. वो ऐसा लड़का है जो अच्छे का साथ नहीं देता तो बुरे का भी साथ नहीं देता. मेरा जो किरदार है, वह अपने पिता की एक नाजायज औलाद है. उन्होंने मेरी माता को छोड़ दिया है. मैं अपने जीवन में बदला लेने की भावना दबाए बैठा हूँ. जब मेरी नानी का देहांत हो जाता है, उसके बाद में अपने पिता के सामने वाले घर में चला जाता हूँ. इसके बाद मेरी मुलाकात सीरियल की एक्ट्रेस से होती है. इसके बाद मेरी एक्ट्रेस के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री शुरू होती है. बस इतना कह सकता हूं कि मेरा किरदार अपनी मां का बदला लेते हुए दिखाई देगा. एक्ट्रेस देवचंद्रिमा ने बहुत अच्छा काम किया है. उनके साथ बहुत ही पंक्चुअलिटी के साथ काम किया है. शो में आपको हम दोनों की बहुत अच्छी बॉन्डिंग दिखाई देगी. प्रोफेशनलिज्म जब तक दो लोगों में नहीं होता, तब तक सही चीज निकल कर नहीं आती. मैंने जितनी भी एक्ट्रेस के साथ काम किया, सभी ने बहुत अच्छी तरीके से काम किया.

ये भी पढ़ें: 1990 में आई थी दो भाइयों की कहानी, एक था नाग दूसरा इंसान, बॉक्स ऑफिस पर टूट गए थे कमाई के सारे रिकॉर्ड

फिल्मों में हर कोई काम करना चाहता 

एक्टर ने आगे कहा कि एक्टर किस्मत के हिसाब से तय होता है. अगर ऊपर वाले ने आपकी किस्मत में लिखा है कि आपको कुछ अच्छा करने का मौका मिलेगा तो वो आपको मिलेगा. हम सभी को फिल्मों में काम करने का बहुत मन होता है. लेकिन जब हमको समझ आती है, तब पता चलता है कि हमारी सोच से बहुत बाहर है. मेरी किस्मत है जो मुझे मुंबई लेकर आई. मैं इंजीनियर था, मुंबई सिर्फ 15 दिन के लिए आया था. मैं चंडीगढ़ का रहने वाला हूँ. मैंने अपनी आंखों के सामने चमत्कार होते हुए देखे हैं. मैं मीडियम को कभी नहीं तौलता, बस मैं मेहनत पर विश्वास करता हूं. आपको काम एक्सप्लोर करने का बहुत मौका मिलता है. अगर एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीवी शो जिंदगी मेरे घर आना से अपने करियर की शुरुआत की थी. यह शो साल 2021 में दर्शकों के बीच में आया था. जिसके बाद एक्टर गुड़ से मीठा इश्क जैसे तमाम शो में नजर आए. इससे पहले एक्टर साल 2020 में आया ओटीटी शो  बेबाकी में भी दिखाई दे चुके हैं. इन दिनों एक्टर शो यह फितूर तेरा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. जिसको देखने के लिए एक्टर के फैंस बेताब हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bollywood News, Entertainment, Yeh Fitoor Tera, Yeh Fitoor Tera Jio Hotstar, Yeh Fitoor Tera On Star Plus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com