- BenQ ने डेवलपर्स के लिए लॉन्च किया नया 2K मॉनिटर
- 27 इंच डिस्प्ले के साथ मिलेगा 144Hz रिफ्रेश रेट
- कोडिंग मोड और Eye केयर फीचर्स इसकी खासियत
BenQ ने भारतीय बाजार में नया RD270Q Programming Monitor लॉन्च कर दिया है. ये 27 इंच का मॉनिटर खासतौर पर डेवलपर्स, सॉफ्टवेयर इंजीनियरों और लंबे समय तक कोडिंग करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए डिजाइन किया गया है. कंपनी का कहना है कि यह नॉर्मल ऑफिस मॉनिटर से अलग है और इसे लंबे कोडिंग सेशन के दौरान बेहतर रीडेबिलिटी, आंखों की सुरक्षा और बेहतर वर्कफ्लो को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. भारत में इसकी कीमत 29,989 रुपये रखी गई है.
27 इंच 2K डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट
BenQ RD270Q में 27 इंच का IPS 2K Reflection-Free Nano Matte डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2560×1440 पिक्सल है. मॉनिटर 144Hz रिफ्रेश रेट, 350 निट्स ब्राइटनेस, HDR10, 99 प्रतिशत sRGB Color Gamut, 1300:1 Contrast Ratio और 5ms GtG रिस्पांस टाइम के साथ आता है. कंपनी के अनुसार, Nano Matte Coating स्क्रीन पर पड़ने वाले रिफ्लेक्शन को कम करती है, जिससे लंबे समय तक कोड पढ़ने और काम करने में आसानी होती है.
Coding Mode और Eye Care फीचर्स
BenQ ने इस मॉनिटर में डेवलपर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई खास फीचर्स दिए हैं. इसमें कोडिंग मोड्स, विजुअल ऑप्टिमाइजर, नाइट आवर प्रोटेक्शन, ePaper मोड, लो ब्लू लाइट, फ्लिकर फ्री टेक्नलॉजी, कलर वीकनेस मोड और TÜV सर्टिफआइड आई कंफर्ट फीचर्स मिलते हैं. कंपनी का कहना है कि पेपर कलर मोड और लाइट तथा डार्क Presets टेक्स्ट को ज्यादा स्पष्ट दिखाने में मदद करते हैं, जिससे आंखों पर कम दबाव पड़ता है.
USB-C समेत कई कनेक्टिविटी विकल्प
कनेक्टिविटी के लिए BenQ RD270Q में HDMI 2.0, DisplayPort 1.4, USB-C पोर्ट के साथ 65W पावर डिलीवरी, डिस्प्ले पोर्ट Alt Mode, दो USB-A Port, एक USB-C Downstream Port और हेडफोन जैक दिया गया है. मॉनिटर में 2W के डुअल इनबिल्ट स्पीकर भी दिए गए हैं.
डेवलपर्स के लिए खास फीचर्स
BenQ RD270Q में Coding HotKey, Desktop Partitioning और BenQ Display Pilot 2 के जरिए वर्क फ्लो टूल्स का सपोर्ट मिलता है. ये मॉनिटर Windows, macOS और Linux तीनों प्लेटफॉर्म के साथ काम करता है. इसका Ergonomic Stand Height Adjustment, Tilt, Swivel और 90 Degree Pivot को सपोर्ट करता है. इससे डेवलपर्स जरूरत के अनुसार मॉनिटर को Portrait Mode में भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जो लंबे कोड या डॉक्यूमेंट पढ़ने में काफी उपयोगी साबित हो सकता है.
क्या ये मॉनिटर खरीदना चाहिए?
BenQ RD270Q उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो सामान्य ऑफिस मॉनिटर की बजाय ऐसा डिस्प्ले चाहते हैं, जिसे खासतौर पर कोडिंग और प्रोडक्टिविटी के लिए डिजाइन किया गया हो.
हालांकि 29,989 रुपये की कीमत में बाजार में Dell और LG जैसे ब्रांड के कई प्रीमियम प्रोडक्टिविटी मॉनिटर भी उपलब्ध हैं, लेकिन Coding Mode जैसे स्पेशल फीचर्स BenQ RD270Q को अलग पहचान देते हैं. अगर आप लंबे समय तक Coding करते हैं और आंखों की सुरक्षा के साथ बेहतर वर्कफ्लो चाहते हैं, तो यह मॉनिटर एक अच्छा विकल्प हो सकता है.
ये भी पढ़ें: Flipkart ने करवा दी मौज! अभी करें खरीदारी, बाद में करें पेमेंट, 12 महीने तक का मिलेगा टाइम, Pay Later लॉन्च
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं