विज्ञापन

Flipkart ने करवा दी मौज! अभी करें खरीदारी, बाद में करें पेमेंट, 12 महीने तक का मिलेगा टाइम, Pay Later लॉन्च

Flipkart Pay Later भारत में लॉन्च हो गया है. जानिए Pay Later, Pay in 3 और EMI विकल्प कैसे काम करेंगे, किन प्लेटफॉर्म पर यह सुविधा मिलेगी और Freedom Sale से पहले ग्राहकों को क्या फायदा होगा.

Flipkart ने करवा दी मौज! अभी करें खरीदारी, बाद में करें पेमेंट, 12 महीने तक का मिलेगा टाइम, Pay Later लॉन्च
Flipkart Pay Later
Flipkart
  • Flipkart ने लॉन्च किया नया Pay Later विकल्प
  • अब खरीदारी के बाद आसान किस्तों में करें भुगतान
  • Freedom Sale से पहले ग्राहकों को मिली नई सुविधा

Flipkart ने भारत में ग्राहकों के लिए नया Flipkart Pay Later सर्विस लॉन्च कर दिया है. इस नई सुविधा का मकसद ग्राहकों को खरीदारी के समय ज्यादा फ्लेक्सिबल पेमेंट ऑप्शन देना है. अब यूजर्स Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes पर खरीदारी करने के बाद अपनी सुविधा के अनुसार भुगतान कर सकेंगे. कंपनी ने इस सेवा को PayU Finance के साथ पार्टनरशिप में शुरू किया है. Flipkart Pay Later के तहत ग्राहकों को तीन अलग-अलग रिपेमेंट विकल्प मिलेंगे.

चेकआउट के समय उपलब्ध होगी Flipkart Pay Later सुविधा 

Flipkart ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए Flipkart Pay Later लॉन्च करने की घोषणा की है. यह सेवा सीधे Checkout के दौरान उपलब्ध होगी, जिससे ग्राहक खरीदारी पूरी करने के बाद अपनी पसंद के अनुसार भुगतान का तरीका चुन सकेंगे. यह सुविधा फिलहाल Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes पर उपलब्ध कराई गई है.

मिलेंगे तीन भुगतान विकल्प

Flipkart Pay Later के तहत ग्राहकों को तीन तरह के रिपेमेंट विकल्प दिए गए हैं.

पहला विकल्प Pay Later है, जिसमें रोजमर्रा की खरीदारी का भुगतान करने के लिए ग्राहकों को 30 दिन तक का समय मिलेगा. दूसरा विकल्प Pay in 3 है. इसके तहत खरीदारी की कुल राशि को तीन बराबर किस्तों में चुकाया जा सकेगा. तीसरा विकल्प EMI प्लान है. हालांकि, इसमें ग्राहक 3 महीने से 12 महीने तक की किस्तों में भुगतान कर सकते हैं. ये सुविधा स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम अप्लायंसेज और फर्नीचर जैसे महंगे प्रोडक्ट्स के लिए उपलब्ध होगी.

कंपनी का कहना है कि EMI विकल्प का इस्तेमाल Flipkart Minutes, फैशन, ब्यूटी, होम और अन्य रोजमर्रा के सामान की खरीदारी में भी किया जा सकेगा.

PayU Finance के साथ पार्टनरशिप

Flipkart Pay Later सेवा को PayU Finance के साथ मिलकर शुरू किया गया है. आपको बता दें कि PayU Finance, PayU की NBFC इकाई है और इसी के जरिए ग्राहकों को यह क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

पहले से मिलते हैं कई पेमेंट विकल्प

Flipkart पर पहले से ही ग्राहक UPI, Wallet, Credit Card, Debit Card, Net Banking और EMI के जरिए भुगतान कर सकते हैं. इसके अलावा चुनिंदा प्रोडक्ट्स और लोकेशन पर Cash on Delivery (COD) की सुविधा भी उपलब्ध है. ग्राहक Checkout के दौरान Flipkart Gift Card और Voucher का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.

Freedom Sale से पहले लॉन्च हुई नई सुविधा

Flipkart ने यह नई सेवा अपनी सालाना Freedom Sale से ठीक पहले लॉन्च की है. कंपनी की Freedom Sale 8 अगस्त से शुरू होगी. Flipkart Plus और Flipkart Black मेंबर को 7 अगस्त से 24 घंटे पहले सेल का एक्सेस मिलेगा. कंपनी ने अभी सेल की समाप्ति तारीख की घोषणा नहीं की है. हालांकि, ये पुष्टि की गई है कि SBI Credit Card से भुगतान करने वाले ग्राहकों को खरीदारी पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा.

ये भी पढ़ें: WhatsApp में आ गए कई नए फीचर्स, बिना मोबाइल भी कर सकेंगे Audio-Video Call, यूजर्स की मौज!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Flipkart Pay Later, Flipkart Pay Later Offers, Flipkart, Flipkart Ac Offers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com