मलेशिया के चोंग वेई ली, जर्मनी की जूलियन शेंक और चीन की ली जुइरेई इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गए हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:
मलेशिया के चोंग वेई ली, जर्मनी की जूलियन शेंक और चीन की ली जुइरेई इंडिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के एकल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गए हैं।
पुरुषों के एकल वर्ग में विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त ली ने सेमीफाइनल मुकाबले में चीनी ताइपे के खिलाड़ी जेन हाओ सू को 21-113, 21-7 से पराजित किया। ली ने यह मैच 33 मिनट में जीता।
महिलाओं के एकल वर्ग में जर्मनी की शेंक ने चीन की जियाओ जिया चेन को हराया। टूर्नामेंट की छठी वरीय खिलाड़ी शेंक ने चेन को 21-16, 21-13 से पराजित किया। यह मैच 42 मिनट चला।
इसी वर्ग में चीन की ली जुईरेई ने भी फाइनल में जगह बना ली है। जुइरेई ने अपने ही देश की यानजियाओ के खिलाफ वॉकओवर के बाद फाइनल खेलने का अधिकार हासिल किया।
थाईलैंड के बोडिन इस्सारा और मानेयपोंज जोंगजीत की जोड़ी टूर्नामेंट के पुरुषों के युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।
इस गैरवरीय जोड़ी ने इंडोनेशिया के अंगा प्रातामा और रयान सापुत्रा की एक अन्य गैरवरीय जोड़ी को सेमीफाइनल में 21-15, 20-22, 21-15 से पराजित किया। दोनों जोड़ियों के बीच 27 मिनट तक भिड़ंत हुई।
इंडोनेशिया के टोंटोवेई अहमद और लिलियाना नैत्सीर की जोड़ी भी मिश्रित युगल मुकाबलों के फाइनल में पहुंच गई है।
अहमद और नैत्सीर की दूसरी वरीय जोड़ी ने शनिवार को सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया के योंग देई ली और जुंग इयून हा की तीसरी वरीय जोड़ी को 21-7, 21-14 से हराया।
यह मैच 30 मिनट तक चला। दोनों जोड़ियों के बीच यह अब तक की छठी भिड़ंत थी। इससे पहले तीन मौकों पर अहमद और नैत्सीर विजयी रहे हैं जबकि दो मौकों पर देई और इयून की जीत हुई है।
इसी वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल मैच में थाईलैंड के सुदकेत प्रापाकामोल और साराली थॉटथोंगकॉम की पांचवीं वरीय जोड़ी ने चीन के ताओ जियामिंग और जिया हुआन की जोड़ी को 21-19, 22-20 से हराया।
इन दोनों के बीच यह दूसरी भिड़ंत थी। इससे पहले हुआन और जियामिंग ने 2011 चीन ओपन के दौरान जीत हासिल की थी। इस स्पर्धा का फाइनल रविवार को होगा।
नैस्तीर और अहमद तथा थॉटथोंगकॉम और प्रापाकामोल के बीच अब तक दो बार भिड़ंत हुई है, जिसमें दोनों ही बार इंडोनेशियाई जोड़ीदारों की जीत हुई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं