युकी भांब्री (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:
इसी महीने दिल्ली में हुए डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप के मैच में युकी भांब्री की यिरी वेसेली के हाथों हार की तस्वीरों को भारतीय टेनिस फैन्स भूले नहीं होंगे, लेकिन युकी ने ताइवान के एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट के सेमी फाइनल में यिरी वेसेलि को 7-6, 6-0 से हरा कर डेविस कप में हुई हार का बदला ले लिया।
युकी के करियर की सिंगल्स में यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है। युकी भांब्री दुनिया में 125वीं रैंकिंग के खिलाड़ी हैं जबकि चेक गणराज्य के यीरी वेसेली दुनिया में 40वीं रैंकिंग वाले खिलाड़ी हैं।
ताइवान में एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में बड़ी जीत
ताइवान (काओहसियुंग) में खेले जा रहे एक लाख 25000 डॉलर के एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में इस बड़ी जीत के बाद माना जा रहा है कि युकी की सिंगल्स रैंकिंग टॉप 100 में आ जाएगी। वेसिलि के खिलाफ जीत के साथ ही युकी इस सीजन में चौथी बार किसी चैलेंजर टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं।
युकी ने सिर्फ पांचवीं बार टॉप 100 के अंदर के खिलाड़ी को हराया है जबकि टॉप 50 रैंकिंग वाले खिलाड़ी के खिलाफ़ यह उनकी सिर्फ दूसरी जीत है। फाइनल में युकी की टक्कर दुनिया में 75वीं रैंकिंग वाले कोरियाई खिलाड़ी हिऑन चुंग से होगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
युकी भांब्री, यिरी वेसेली, एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट, ताइवान, टेनिस, Tennis, Yuki Bhambri, Jiri Vesely, ATP Challenger Tennis Tournament, Taiwan