विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2017

टेनिस : भारत के युकी भांबरी सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

वर्ल्‍ड रैंकिंग में 200वें नंबर के खिलाड़ी युकी भांबरी ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके 6-7(5) 6-3 6-1 से जीत दर्ज की

टेनिस : भारत के युकी भांबरी सिटी ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
युकी भांबरी वर्ल्‍ड रैंकिंग में 200वें नंबर के खिलाड़ी हैं (फाइल फोटो)
  • युकी भांबरी ने अर्जेंटीना के गुइडो पेलो को हराया
  • मुख्‍य ड्रॉ में युकी ने लगातार तीन मैच जीते
  • दूसरी बार एटीपी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में पहुंचे
नई दिल्‍ली: भारत के युकी भांबरी ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए अर्जेंटीना के गुइडो पेलो को हराकर अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में चल रहे एटीपी सिटी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. वर्ल्‍ड रैंकिंग में 200वें नंबर के खिलाड़ी भांबरी ने पहला सेट गंवाने के बाद वापसी करके 6-7(5) 6-3 6-1 से जीत दर्ज की. पेला एटीपी तालिका में भारतीय खिलाड़ी से ठीक 100 स्थान आगे हैं.

यह भी पढ़ें : युकी भांबरी, सोमदेव ने भारत को वर्ल्ड ग्रुप प्लेऑफ में पहुंचाया

यह पहला अवसर है जबकि भांबरी ने एटीपी विश्व टूर प्रतियोगिता के मुख्य ड्रॉ में लगातार तीन मैच जीते. यह दूसरा मौका है जबकि भांबरी ने एटीपी वर्ल्‍ड टूर टूर्नामेंट के अंतिम आठ में स्‍थान बना लिए. इससे पहले वह 2014 में चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे थे लेकिन तब उन्होंने मुख्य ड्रॉ में केवल दो मैच जीते थे. वह एटीपी 250 प्रतियोगिता थी जिसमें मुख्य ड्रा में 32 खिलाड़ी होते हैं.

एटीपी 500 के मुख्य ड्रॉ में 64 खिलाड़ी होते हैं तथा भांबरी अपने लिये 90 अंक और 44595 डालर की इनामी राशि सुनिश्चित कर चुके हैं। इन अंकों से वह सोमवार को जारी होने वाली रैंकिंग में 150वें स्थान तक पहुंच सकते हैं.

वीडियो : सेरेना व‍िलियम्‍स के नाम एक और खिताब



(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yuki Bhambri, Quarter Final, Win, Citi Open
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com