विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2015

निशानेबाज सिप्पी सिद्धू के लिए न्याय की मांग को लेकर विश्वभर में कैंडल मार्च

निशानेबाज सिप्पी सिद्धू के लिए न्याय की मांग को लेकर विश्वभर में कैंडल मार्च
अभिनव बिंद्रा के साथ शूटर सिप्पी सिद्धू (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: राष्ट्रीय खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज सिप्पी सिद्धू को न्याय दिलाने के लिए दुनिया के विभिन्न स्थानों पर 13 दिसंबर को कैंडल मार्च निकाला जाएगा। गौरतलब है कि सिप्पी की सितंबर में हत्या कर दी गई थी।

यह कैंडल मार्च चंडीगढ़ के साथ-साथ अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी निकाला जाएगा। चंडीगढ़ में यह मार्च सेक्टर-27 में शाम 5 बजे उसी पार्क से निकाला जाएगा, जहां उनकी हत्या की गई थी।

सिप्पी के छोटे भाई जिप्पी ने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि सिप्पी को चाहने वाले उसके दोस्त और रिश्तेदार उसके लिए न्याय मांगने को लेकर एक जगह एकत्र हों।’’

चंडीगढ़ में हुई थी हत्या
34 साल के सिप्पी की 20 सितंबर को चंडीगढ़ के पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की चश्मदीद एक महिला ने पुलिस को बताया था कि गोली की आवाज सुनने के बाद उसने एक लड़के और लड़की को घटनास्थल से भागते हुए देखा था।

सिप्पी ने घर से निकलते वक्त अपनी मां को बताया था कि वह अपनी महिला मित्र से मिलने के लिए जा रहे हैं।

कई महिला मित्रों से पूछताछ
पुलिस ने इस हत्या के सिलसिले में सिप्पी की अनेक महिला मित्रों से पूछताछ की है, जिसमें पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के जज की पुत्री भी शामिल हैं।

सिप्पी राइफल निशानेबाज थे। उन्होंने अभिनव बिंद्रा के साथ 2001 के राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह पिछले 15 साल से इस खेल जुड़े हुए थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
निशानेबाज सिप्पी सिद्धू, सिप्पी सिद्धू, सिप्पी सिद्धू के लिए कैंडल मार्च, जस्टिस फॉर सिप्पी सिद्धू, निशानेबाज की हत्या, Shooter Sippy Sidhu, Sippy Sidhu, Sippy Sidhu Murder Case, Candle March For Sippy, Justice For Sippy Sidhu, Shooter's Murder, Shooting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com