विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2011

विश्वकप 2014 क्वालीफायर में यूएई से खेलेगा भारत

एएफसी मुख्यालय में घोषित ड्रा के मुताबिक भारत जुलाई में 2014 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में यूएई का सामना करेगा।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
क्वालालंपुर: एशिया फुटबाल परिसंघ :एएफसी: मुख्यालय में बुधवार को  यहां घोषित ड्रा के मुताबिक भारत जुलाई में 2014 फीफा विश्व कप क्वालीफायर के दूसरे दौर में संयुक्त अरब अमीरात :यूएई: का सामना करेगा। यूएई के खिलाफ भारत उसकी सरजमीं पर 23 जुलाई को खेलेगा जबकि घरेलू सरजमीं पर विरोधी टीम का सामना 28 जुलाई को करेगा। कतर में एएफसी एशिया कप से पहले अंतरराष्ट्रीय मैत्री मैच में यूएआई ने भारत को 5-0 से हराया था। एशिया की 43 टीमों में से 16 सबसे कम रैंकिंग वाली टीमें पहले दौर में एक दूसरे से भिड़ेगी। टीमों की रैंकिंग 2010 विश्व कप क्वालीफाइंग में उनके रिकार्ड पर आधारित है। पहले दौर के आठ विजेता इसके बाद दूसरे दौर में 22 शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों से जुड़ेंगे। भारत पहले दौर में नहीं खेलेगा क्योंकि उसे 27वीं वरीयता मिली है। दूसरे दौर के 15 विजेता इसके बाद दो सितंबर 2011 से 29 फरवरी 2012 तक होने वाले तीसरे दौर में सीधे प्रवेश करने वाली पांच टीमों :जापान, दक्षिण कोरिया, उत्तर कोरिया, ऑस्ट्रेलिया और बहरीन: के साथ जुड़ेंगे। इस बीच भारत 2012 ओलंपिक एशिया क्वालीफायर के दूसरे दौर में कतर से भिड़ेगा। भारत 19 जून को कतर जाकर खेलेगा जबकि 23 जून को विरोधी टीम भारत आएगी। भारत ने पहले दौर में कुल स्कोर के आधार म्यामां को 3-2 से हराया था। एएफसी 2012 अंडर 16 क्वालीफायर्स में भारत को पश्चिम क्षेत्र के ग्रुप सी में उज्बेकिस्तान, तजाकिस्तान, बहरीन और किर्गिस्तान के साथ रखा गया है। पश्चिम एशिया के चार ग्रुप में से प्रत्येक से चोटी की दो टीमें और तीसरे स्थान पर रहने वाली सर्वश्रेष्ठ टीम मुख्य दौर में जगह बनाएगी। इसी तरह एएफसी 2012 अंडर 19 क्वालीफायर्स में भारत को ग्रुप सी में उज्बेकिस्तान, ईरान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और तुर्कमेनिस्तान के साथ रखा गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विश्वकप, यूएई, फुटबॉल, World Cup, UAE, Football
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com