विज्ञापन
This Article is From Mar 30, 2011

विश्व कप फाइनल के लिए पहुंची श्रीलंकाई टीम

कुमार संगकारा की अगुवाई में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम वानखेड़े स्टेडियम में दो अप्रैल को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुंबई: कुमार संगकारा की अगुवाई में श्रीलंकाई क्रिकेट टीम वानखेड़े स्टेडियम में दो अप्रैल को होने वाले विश्व कप फाइनल के लिए बुधवार को मुंबई पहुंची। श्रीलंका ने मंगलवार को कोलंबो में पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था। वह लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचा था। चार साल पहले वेस्टइंडीज में वह आस्ट्रेलिया से खिताबी मुकाबला हार गया था। विश्व कप में पहली बार दो एशियाई टीमों के बीच खिताबी मुकाबला देखने को मिलेगा। श्रीलंका फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मोहाली में खेले जा रहे दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भिड़ेगा। क्रिकेट महाकुंभ के विजेता को 30 लाख डालर की पुरस्कार राशि मिलेगी जबकि उप विजेता को 15 लाख डालर मिलेंगे। श्रीलंका ने अब तक वानखेड़े में चार वन डे मैच खेले हैं जिनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ लीग चरण का मेच भी शामिल हैं। उसने यहां दो मैच जीते हैं और दो गंवाये हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
वर्ल्ड कप, फाइनल, श्रीलंका, World Cup, Final, Srilanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com