ढाका के बंग बंधु स्टेडियम में करीब सवा दो घंटों के रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ दसवें वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
Dhaka:
क्रिकेट के महाकुंभ की शुरुआत बृहस्पतिवार से हो रही है। ढाका में अब टीमें पहुंचनी शुरू भी हो गई हैं। शाम को यहां पर एक रंगारंग कायर्क्रम होना है जिसमें कई मशहूर हस्तियां जैसे ब्रायन एडम्स, सोनू निगम और शंकर अहसान लॉय अपना जलवा बिखेरेंगे और हर भारतीय की यही दुआ है कि माही की टीम वर्ल्ड कप जीत कर लौटे और 1983 का सुनहरा इतिहास एक बार फिर दोहराया जाए। ढाका के बंग बंधु स्टेडियम में करीब सवा दो घंटों के रंगारंग उद्घाटन समारोह के साथ दसवें वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत हो जाएगी। पहला मैच दो दिनों बाद 19 तारीख़ को खेला जाएगा लेकिन ढाका के खेलप्रेमी इसकी गिनती अपने खेल इतिहास के सबसे बड़े दिनों में कर रहे हैं। रॉक स्टार ब्रायन एडम्स और सोनू निगम इस समारोह का मुख्य आकर्षण होंगे। रुना लैला, सबीना यास्मीन और मुमताज बेगम जैसे बांग्लादेश संगीत के बड़े नाम भी इस सामरोह में रंग जमाएंगे। शंकर-अहसान-लॉय की टीम आईसीसी वर्ल्ड कप के थीम सॉन्ग दे घुमा के... को बांग्ला, हिन्दी और श्रीलंकाई भाषा में दशर्कों के सामने पेश करेंगे। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 14 टीमों के 42 दिनों के टूर्नामेंट का ऐलान करेंगी। कॉमनवेल्थ खेलों की तरह 14 देशों के सभी क्रिकेटर परंपरागत सवारी रिक्शा में स्टेडियम में आकर समारोह की रौनक बढ़ाएंगे। इस दौरान बांग्लादेश के कलाकार 20 मिनट तक अपनी कला संस्कृति की झांकी पेश करेंगे। भारतीय और श्रीलंकाई कलाकारों को भी 12−12 मिनट के कायर्क्रम पेश करने का मौका मिलेगा। इस कायर्क्रम में करीब ढाई हज़ार स्कूली छात्र भी हिस्सा लेंगे।
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
वर्ल्ड कप, ढाका, बजेगा बिगुल