विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2017

इस खिताबी जीत के साथ विश्वनाथन आनंद ने ऐसे लिया विश्व चैंपियन से बदला

विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद विश्वनाथन आनंद ने शानदार लय बरकरार रखते हुए रियाद में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीत लिया.

इस खिताबी जीत के साथ विश्वनाथन आनंद ने ऐसे लिया विश्व चैंपियन से बदला
विश्वनाथन आनंद का फाइल फोटो
  • विश्वनाथन आनंद बने विश्व रैपिड शतरंज चैंपियन
  • विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को दी मात
  • साल 2013 की हार का लिया बदला
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन को हराने के बाद विश्वनाथन आनंद ने शानदार लय बरकरार रखते हुए रियाद में विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप खिताब जीत लिया. इसी के साथ ही, उन्होंने विव चैंपियन के हाथों चार साल पहले मिली बड़ी खिताबी हार का हिसाब भी चुकता कर दिया. आनंद आखिरी पांच राउंड की शुरुआत के वक्त संयुक्त दूसरे स्थान पर थे, जब रूस के ब्लादमिर फेडोसीव और इयान नेपोम्नियाश्चि के भी 15 में से 10 . 5 अंक थे. आनंद ने टाइब्रेकर में फेडोसीव को 2 . 0 से हराकर खिताब जीता.

आनंद ने 14वें राउंड में सफेद मोहरों से रूस के एलेक्जेंडर ग्रिसचुक को हराने से पहले दो ड्रॉ खेले. दूसरी ओर कार्लसन को रूस के ब्लादिस्लाव अर्तेमीव ने ड्रा पर रोका जिससे आनंद उनके साथ संयुक्त शीर्ष पर आ गए. आखिरी दौर में आनंद ने चीन के बू शियांग्जी से ड्रा खेला जबकि कार्लसन को ग्रिसचुक के हाथों अप्रत्याशित हार झेलनी पड़ी.

यह भी पढ़ें : ओलंपिक में दो स्वर्ण...पर मजदूरी कर परिवार का पेट पाल रहा यह 'स्पेशल खिलाड़ी!'

पंद्रह दौर के बाद आनंद छह जीत और नौ ड्रा के बाद अपराजेय रहे. इस सत्र में खराब फार्म से जूझ रहे आनंद ने वर्ष का अंत खिताबी जीत से करके नए सत्र के लिए उम्मीदें जगाई हैं.

VIDEO : जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आनंद का जिक्र किया.

इसी के साथ ही उन्होंने कार्लसन के हाथों मिली पिछली खिताबी हार का हिसाब भी चुकता कर दिया. आनंद ने दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को नौवे दौर में हराकर 2013 विश्व चैंपियनशिप में मिली हार का बदला चुकता कर लिया. उन्होंने 2013 में यह खिताब कार्लसन को गंवाया था जबकि 2003 में उन्होंने फाइनल में ब्लादीमिर क्रामनिक को हराकर खिताब जीता था.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com