विज्ञापन
This Article is From Jul 01, 2016

विबंलडन 2016: अगले दौर में विश्व नंबर-1 जोकोविच से भिड़ेंगे क्वेरी

विबंलडन 2016: अगले दौर में विश्व नंबर-1 जोकोविच से भिड़ेंगे क्वेरी
नोवाक जोकोविच (फाइल फोटो)
लंदन: अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी सैम क्वेरी ने गुरुवार को विबंलडन के दूसरे दौर में ब्राजील के थॉमज बेलुसी को 6-4, 6-3, 6-2 से हराकर अगले दौर में प्रवेश कर लिया है। तीसरे दौर में वह विश्व के नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच से भिड़ेंगे।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, क्वेरी ने 2010 में अंतिम 16 में जगह बनाई थी। इस बार उन्हें 28वीं वरीयता हासिल है।

क्वेरी इससे पहले नौ बार जोकोविच के खिलाफ खेल चुके हैं, जिसमें से एक बार उन्हें जीत मिली है। यह जीत उन्हें चार साल पहले पेरिस बेर्कि टूर्नामेंट में मिली थी। दोनों खिलाड़ी आखिरी बार यूएस ओपन में 2014 में आमने-सामने आए थे।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अमेरिका, टेनिस, सैम क्वेरी, विबंलडन, ब्राजील, नोवाक जोकोविच, Wimbledon, Sam Kveri, Novac Djokovic, Brazil, USA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com