शूटर जीतू राय
नई दिल्ली:
रियो ओलिपिंक के लिये क्वालिफाई कर चुके शूटर जीतू राय ने एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत में कहा कि ओलिपिंक में उनका निशाना गोल्ड पर होगा।
जीतू पर भारत की उम्मीदें टिके होने की वजह ये भी है कि उन्होंनें हाल ही में दक्षिण कोरिया में हुए वर्ल्ड कप कांस्य पदक जीता है। जबकि कई बड़े दिग्गज शूटर इस चैंपियनशीप में कुछ खास नहीं कर सके।
10 मीटर एयर पिस्टल में नंबर पांच और 50 मीटर पिस्टल में नंबर दो रैंकिंग रखने वाले जीतू कहते हैं कि खेल में उतार चढ़ाव आते रहते हैं, ऊपर पहुंचकर उसपर बने रहना काफी मुश्किल होता है। जीतू ने कहा कि रियो के लिये उसकी तैयारी शुरू हो चुकी है और यही वजह है वो आजकल कई चैंपियनशीप में हिस्सा ले रहा है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11 और राष्ट्रीय स्तर पर 35 पदक जीत चुके जीतू की सबसे खास बात ये है ऐसा कम ही जगह हुआ है कि उसका निशाना चूका है। 28 साल के जीतू सेना में है और आज जो कुछ भी हैं उसका क्रेडिट सेना को देते हैं। इससे पहले सेना के ही कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर और विजय कुमार ने ओलपिंक शूटिंग में रजत पदक जीत चुके हैं।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं