सानिया मिर्जा की फाइल तस्वीर
हैदराबाद:
विश्व महिला युगल रैंकिंग में नंबर एक बनी भारतीय स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा कि वह संन्यास लेने से पहले और अधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतना चाहती हैं।
हाल में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनी सानिया ने मिश्रित युगल में तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं। सानिया ने संवाददाताओं से कहा, मुझे टेनिस खेलना पसंद है। मुझे अभ्यास और कड़ी मेहनत करना पसंद है। मुझे प्रतिस्पर्धा पसंद है। मैं जब तक लुत्फ उठाती रहूंगी, तब तक खेलती रहूंगी। मैं अधिक उपलब्धि हासिल करना चाहती हूं। बेशक कभी कोई चीज पर्याप्त नहीं होती।
उन्होंने कहा, अगर रोजर फेडरर आज भी खेल रहे हैं, तो सभी को खेलना चाहिए। संन्यास लेने से पहले मैं कुछ और ग्रैंडस्लैम जीतना चाहती हूं। कुछ बड़े टूर्नामेंट होने वाले हैं। फेड कप में भारत की कप्तानी कर रहीं सानिया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि वह मार्टिन हिंगिस के साथ जोड़ी बनाए रखेंगी, जिसके साथ वह काफी सफल रही हैं।
सानिया ने कहा कि 2010 में शादी करना और सिर्फ डबल्स मुकाबलों को खेलना उनके दो सबसे महत्वपूर्ण फैसले हैं। उन्होंने कहा, 2010 में मैंने सोचा कि मेरा करियर खत्म हो गया। मेरी कलाई में समस्या थी और मैं अपने बालों में कंघी तक नहीं कर पा रही थी। उस समय टेनिस खेलने का सवाल ही नहीं था। इसलिए मेरा एक फैसला शादी करने का था। दूसरा फैसला मैंने तब किया, जब मैं डबल्स खेलने लगी। उस समय यह कड़ा फैसला था।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं