विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

टेनिस: वीनस विलियम्स ने फ्रेंच ओपन विजेता ओस्तापेंको को हराया

अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने यहां बीएनबी पारिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप मैच में येलेना ओस्‍तापेंको पर जीत हासिल की है.

टेनिस: वीनस विलियम्स ने फ्रेंच ओपन विजेता ओस्तापेंको को हराया
वीनस विलियम्‍स ने मैच 7-5, 6-7 (3-7), 7-5 से जीता (फाइल फोटो)
  • वीनस ने मैच 7-5, 6-7 (3-7), 7-5 से जीता
  • तीन घंटे से अधिक समय तक चला मैच
  • वीनस का अगला मुकाबला मुगुरुजा से होगा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिंगापुर: अमेरिका की दिग्गज टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स ने  यहां बीएनबी पारिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप मैच में येलेना ओस्‍तापेंको पर जीत हासिल की है. उन्‍होंने फ्रेंच ओपन विजेता लातविया की येलेना ओस्तापेंको को यहां बीएनबी पारिबास डब्ल्यूटीए फाइनल्स के व्हाइट ग्रुप मैच में 7-5, 6-7 (3-7), 7-5 से मात दी. समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, 37 वर्षीय विलियम्स ने मंगलवार को पहली बार डब्ल्यूटीए फाइनल्स खेल रहीं 20 वर्षीय ओस्तापेंको को 3 घंटे 13 मिनट में हराया.

यह भी पढ़ें:यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचकर वीनस विलियम्‍स ने रचा इतिहास

विलियम्स ने कहा, "मुझे नहीं पता कि आज रात किस्मत मेरे साथ थी या नहीं, मुझे हर अंक के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी." दोनों खिलाड़ी अपनी सर्विस में कमजोर नजर आईं. विलियम्स ने 10 और ओस्तापेंको ने 13 डबल फॉल्ट किए, गुरुवार को विलियम्स का सामना स्पेन की गार्बिन मुगुरुजा से होगा जो कि मंगलवार को चेक गणराज्य की कारोलिना प्लिसकोवा से 2-6, 2-6 से हारीं हैं. प्लिसकोवा व्हाइट ग्रुप में शीर्ष पर चल रही हैं.

वीडियो: सेरेना ने वीनस को हराकर जीता 23वां ग्रैंडस्‍लैम वीनस विलियम्स (1-1) और ओस्तापेंको (0-2), दोनों ही व्हाइट ग्रुप में बरकरार हैं लेकिन विलियम्स के लिए आगे का रास्ता आसान है. साल के अंत में टूर्नामेंट के नॉकआउट स्तर के मैच होंगे. (इनपुट: एजेंसी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com