विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2015

अमेरिकी ओपन : पेनेटा ने महिला सिंगल्स खिताब जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की

अमेरिकी ओपन : पेनेटा ने महिला सिंगल्स खिताब जीतने के बाद संन्यास की घोषणा की
यूएस ओपन ट्रॉफी के साथ पेनेटा (फोटो : एएफपी)
न्यूयॉर्क: इटली की फ्लाविया पेनेटा ने शनिवार को साल के चौथे ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन के महिला एकल वर्ग में अपनी हमवतन रोबर्टा विंसी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

टूर्नामेंट में खिताबी जीत के साथ ही पेनेटा ने टेनिस से संन्यास लेने की घोषणा की। टूर्नामेंट के महिला एकल वर्ग में अपनी हमवतन रोबर्टा विंसी को 7-6, (7-4), 6-2 से हराकर पेनेटा ने अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।

इटली की रोर्बटा विसी ने शुक्रवार को अपने करियर का सबसे यादगार प्रदर्शन देते हुए मौजूदा चैम्पियन सेरेना विलियम्स को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

टूर्नामेंट में शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में पहली बार इटली की ही दो टेनिस खिलाड़ी आपस में भिड़ीं। इस मुकाबले में पेनेटा ने अपनी हमवतन और बचपन की दोस्त विंसी को हराया और खिताब अपने नाम किया।

इटली की 33-वर्षीया खिलाड़ी ने कहा कि उन्होंने साल के चौथे ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट से पहले ही संन्यास का फैसला ले लिया था और न्यूयॉर्क में हुई उनकी इस जीत ने उनके इस फैसले को और भी सुखद बना दिया।

पेनेटा ने कहा, "मैं इसी तरह टेनिस को अलविदा कहना पसंद करूंगी।" उनके द्वारा की गई इस घोषणा से वहां मौजूद सभी दर्शक हैरान रह गए।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फ्लाविया पेनेटा, यूएस ओपन 2015, अमेरिकी ओपन टेनिस, रोबर्टा विंसी, Flavia Pennetta, Roberta Vinci, US Open 2015
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com