विज्ञापन
This Article is From Apr 11, 2012

ओलिंपिक में युगल पदक जीतना चाहता हूं : पेस

भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि ओलिंपिक में युगल स्पर्धा का पदक जीतने का विचार उनके दिल के करीब है और वह इस इच्छा को पूरा करना चाहते हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
चंडीगढ़: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने कहा कि ओलिंपिक में युगल स्पर्धा का पदक जीतने का विचार उनके दिल के करीब है और वह इस इच्छा को पूरा करना चाहते हैं।

चंडीगढ़ लान टेनिस संघ स्टेडियम में एक प्रदर्शनी मैच में हिस्सा लेने के बाद पेस ने कहा, ‘‘मैं कहूंगा कि ओलिंपिक में युगल पदक जीतना मेरे दिल के करीब है। मैं अच्छे साझेदारी को लेकर उत्सुक हूं। मेरी एक और इच्छा है कि मैं मिश्रित युगल में कैरियर स्लैम पूरा करूं।’’ सीएलटीए अध्यक्ष राजन कश्यप के साथ संवाददाताओं से रूबरू हुए पेस से पूछा गया था कि क्या उनकी कोई ऐसी इच्छा है जो पूरी नहीं हुई हो। पेस ने कहा कि निश्चित तौर पर भारत में क्रिकेट धर्म की तरह है लेकिन देश में टेनिस की लोकप्रियता भी बढ़ी है।

इस मौके पर लिएंडर के पिता डॉक्टर वेस पेस से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि हमें दिल्ली में डीएलटीए की तरह अधिक पेशेवर अकादमी खोलने की जरूरत है।’’ आगामी लंदन ओलिंपिक खेलों के बारे में पूछने पर पेस ने उम्मीद जताई कि उन्हें अच्छा साझेदार मिलेगा जिससे कि वह युगल में पदक जीत सकें।

यह पूछने पर कि क्या उनके दिमाग में कोई निश्चित साझेदार है, पेस ने कहा, ‘‘मेरी प्राथमिकता है लेकिन कुछ बातों को निजी रखने की जरूरत होती है।’’ भारतीय टेनिस के परिदृश्य पर टिप्पणी करते हुए पेस ने कहा कि इसका भविष्य शानदार है और उनके और महेश भूपति तथा सानिया मिर्जा के अलावा काफी प्रतिभा सामने आ रही है।

पेस ने सोमदेव देववर्मन और युकी भांबरी जैसे खिलाड़ियों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टेनिस में इस समय युवा और अनुभव का काफी अच्छा मिश्रण है। यह अच्छा समय है कि (एकल में) युवाओं को विकसित किया जाए।’’

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Leander Paes On Olympics, ओलिंपिक पर लिएंडर पेस, लिएंडर पेस, Leander Paes
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com