विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2013

हॉकी इंडिया लीग सेमी-फाइनल, फाइनल के टिकट बिके

पहली हॉकी इंडिया लीग को लेकर रांची में इतना क्रेज है कि 9 और 10 फरवरी को होने वाले सेमी-फाइनल और फाइनल मैचों के सारे टिकट बिक चुके हैं।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: पहली हॉकी इंडिया लीग को लेकर रांची में इतना क्रेज है कि 9 और 10 फरवरी को होने वाले सेमी-फाइनल और फाइनल मैचों के सारे टिकट बिक चुके हैं।

रांची राइनोज के घरेलू मैदान एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम की क्षमता पांच हजार दर्शकों की है। आयोजकों ने कहा कि आखिरी तीन मैचों के टिकट बिक चुके हैं और टिकटों की मांग खत्म नहीं हो रही है।

लीग के अध्यक्ष और हॉकी इंडिया के महासचिव नरिंदर बत्रा ने कहा, ‘‘अभी चार दिन बाकी है लेकिन सेमी-फाइनल और फाइनल के टिकट बिक चुके हैं। हमने मैदान पर काउंटर बंद कर दिए हैं। टिकटजीनी डाटकाम से टिकट खरीदने वाले दर्शक मैदान से टिकट एकत्र कर सकते हैं।’’

दोनों सेमी-फाइनल 9 फरवरी को होंगे जबकि तीसरे चौथे स्थान का प्लेऑफ मुकाबला और फाइनल 10 फरवरी को होगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
हॉकी इंडिया लीग, टिकट, एचआईएल, HIL, Hockey India League, Tickets Sold
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com