विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने थॉमस और उबेर कप (पुरुष एवं महिला विश्व चैम्पियनशिप) के फॉरमेट में बदलाव करते हुए इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 से 16 कर दी है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बीजिंग:
विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने थॉमस और उबेर कप (पुरुष एवं महिला विश्व चैम्पियनशिप) के फॉरमेट में बदलाव करते हुए इसमें हिस्सा लेने वाली टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 से 16 कर दी है।
अब विश्व चैम्पियनशिप के पुरुष एवं महिला वर्गो में हिस्सा लेने वाले 16-16 टीमें विश्व रैंकिंग की बदौलत योग्यता हासिल करेंगीं, न कि पहले की तरह उन्हें क्वालीफिकेशन में हिस्सा लेना होगा।
विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाली 16 टीमों को चार-चार टीमों के चार ग्रुप में विभाजित किया जाएगा। इसमें मेजबान, मौजूदा चैम्पियन और बाकी की शीर्ष वरीय टीमें शामिल होंगी।
इसमें यूरोप से कम से कम तीन और एशिया से भी इतनी ही टीमों को विश्व रैंकिंग (महिला एवं पुरुष) के दम पर स्वत: क्वालीफाई करने का मौका मिलेगा।
इसके अलावा अमेरिका, ओसेनिया और अफ्रीका में थॉमस तथा उबेर कपों में शीर्ष वरीयता पाने वाली टीमों को गारंटी के साथ चैम्पियनशिप में खेलने का हक दिया जाएगा। अगर मेजबान मौजूदा चैम्पियन है तो फिर यह स्थान विश्व वरीयता क्रम से भरा जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं